ग्वालियर के बंटी यादव ने पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण

0

(NST News) भोपाल. टीटी नगर स्टेडियम में संपन्न हुई 15वीं पीएसएएमपी पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ग्वालियर के एथलीट बंटी यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टी-44 केटेगरी की 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धा में बेहतरीन गति दिखाते हुए दोनों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। बंटी यादव ने कहा कि यह जीत उनके लिए खास है, क्योंकि वे भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में ही अभ्यास करते हैं। नियमित मेहनत और कोचों के मार्गदर्शन से ही उन्हें यह सफलता मिली। दर्शकों ने भी उनके प्रदर्शन पर तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। चैंपियनशिप के दौरान कई अन्य खिलाड़ियों ने भी उम्दा खेल दिखाया, लेकिन बंटी यादव का दमदार प्रदर्शन सभी के लिए प्रेरणादायी रहा। उनकी जीत से ग्वालियर और भोपाल दोनों शहरों का गौरव बढ़ा है और अब उनसे राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here