महिला वर्ल्ड कप का उद्घाटन समारोह: पाकिस्तान टीम नहीं लेगी हिस्सा, भारत में होगा आयोजन

0

नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में 30 सितंबर से महिला वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होगा, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें पाकिस्तान की टीम भी शामिल है। इस मेगा टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम अपने सभी मुकाबले श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी। महिला वनडे वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी की तैयारियाँ भी शुरू हो गई हैं, लेकिन इस दौरान पाकिस्तानी महिला टीम के उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेने की खबरें सामने आई हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।

ओपनिंग सेरेमनी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति

महिला वनडे वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला जहां 30 सितंबर को खेला जाएगा तो वहीं पाकिस्तानी टीम अपना पहला मैच 2 अक्टूबर को बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलने उतरेगी। वहीं एनएआई की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने जियो सुपर के हवाले से जानकारी दी कि पाकिस्तानी टीम की कप्तान सना फातिमा या टीम का कोई अन्य सदस्य इस बार वनडे वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा नहीं लेगा। गुवाहटी के बरासपारा स्टेडियम में होने वाली महिला वनडे वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर श्रेया घोषाल को बुलाया गया है। पाकिस्तानी टीम के इस फैसले के पीछे चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के दौरान दोनों देशों द्वारा अपनाई गई हालिया नीति को माना जा रहा है। पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी की थी लेकिन भारत ने सभी मुकाबले यूएई में खेले थे।

5 अक्टूबर को भारत के खिलाफ होगा रोमांचक मुकाबला

पाकिस्तान की टीम महिला वनडे वर्ल्ड कप में 5 अक्टूबर को भारत के खिलाफ कोलंबो के मैदान पर मुकाबला खेलेगी। इसके अलावा, यदि पाकिस्तान टीम 29 अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल और 2 नवंबर को होने वाले फाइनल में पहुंचने में सफल होती है, तो उसे ये दोनों ही मुकाबले कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेलने का मौका मिलेगा। पाकिस्तानी महिला टीम ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफायर राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पक्की की थी।

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए पाकिस्तान महिला टीम

फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उपकप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), सैयदा अरूब शाह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here