भोपाल के दामोदर प्रसाद आर्य सुनायेंगे एशिया कप हॉकी फाइनल का हाल

0

(NST News) भोपाल. भोपाल के दामोदर प्रसाद आर्य रविवार 7 सितंबर को एशिया कप पुरुष हॉकी फाइनल का आंखों देखा हाल आकाशवाणी से सुनाएंगे। यह मुकाबला मेजबान भारत और कोरिया के बीच खेला जाएगा। आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों पर इसका प्रसारण शाम 7:25 बजे से मैच खत्म होने तक किया जाएगा। फाइनल राजगीर (बिहार) में खेला जा रहा है। वह संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश में कार्यरत हैं।

दामोदर की खेल कमेंट्री की लंबी यात्रा

दामोदर प्रसाद आर्य ने पिछले तीन दशकों से रेडियो और टीवी पर खेल कमेंट्री की है। उन्होंने क्रिकेट, हॉकी और कबड्डी जैसे खेलों के विश्वकप मैचों में कमेंट्री कर भारत और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी कमेंट्री शैली में खेल की हर घटना को दर्शकों तक जीवंत रूप में पहुंचाने की क्षमता है।

हॉकी में अंतरराष्ट्रीय अनुभव

दामोदर हॉकी खेल में 2 ओलिंपिक और हॉकी इंडिया लीग जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भी कमेंट्री कर चुके हैं। उनका अनुभव दर्शकों को फाइनल मैच के हर पल से जोड़ने में मदद करेगा। एशिया कप फाइनल के दौरान उनके जरिए हॉकी प्रेमी भारत और कोरिया के बीच रोमांचक मुकाबले का पूरा आनंद ले सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here