FIDE Grand Swiss: लगातार तीसरी जीत से वैशाली शीर्ष पर, बेडेल्का पर शानदार विजय, बनाई एकल बढ़त

0

समरकंद: गत चैंपियन और भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। फिडे ग्रैंड स्विस के तीसरे दौर में वैशाली ने ऑस्ट्रिया की ओल्गा बेडेल्का को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और महिला वर्ग में एकल बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, भारत की ही वंतिका अग्रवाल को चीन की युक्सिन सोंग के खिलाफ कड़े मुकाबले में हार झेलनी पड़ी।

वहीं, डी हरिका को चीन की गुओ क्यूई ने ड्रॉ पर रोका। वंतिका और हरिका दोनों के 1.5-1.5 अंक हैं, जबकि वैशाली अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आधे अंक की बढ़त बनाए हुए हैं। ओपन वर्ग में विश्व चैंपियन डी गुकेश ने स्पेन के डेनियल युफा को पराजित किया जिससे उनके संभावित तीन में से 2.5 अंक हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here