US Open Women’s Final: सबालेंका का जलवा: महिला एकल खिताब अपने नाम, अनिसिमोवा पर आसान जीत

0

नई दिल्ली: यूएस ओपन महिला एकल का खिताबी मुकाबला न्यूयॉर्क में बेलारूस की एरिना सबालेंका और अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा के बीच खेला गया। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका की नज़र अपने चौथे ग्रैंड स्लैम खिताब पर थी, जबकि अनिसिमोवा पहला ग्रैंड स्लैम जीतने की उम्मीद लेकर उतरी थीं। पहले सेट में कड़े संघर्ष के बाद सबालेंका ने अपने अनुभव का शानदार इस्तेमाल करते हुए अनिसिमोवा को 6-3 से मात दी। दिलचस्प बात यह रही कि सबालेंका ने अब तक खेले गए अपने तीनों यूएस ओपन फाइनल में पहला सेट जीतकर ही मुकाबले की शुरुआत की है। अंततः, सबालेंका का अनुभव और दमखम भारी पड़ा और उन्होंने अनिसिमोवा को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

खिताबी जीत के बाद सबालेंका भावुक, आंखों से छलके आंसू

दूसरे सेट में भी एरिना सबालेंका ने अमेरिकी युवा खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा पर अपना दबदबा बनाए रखा। सबालेंका ने यह सेट भी 6-3 से अपने नाम किया और इस तरह फाइनल मुकाबला सीधे सेटों में समाप्त हो गया। जीत के बाद सबालेंका बेहद भावुक नज़र आईं। उन्होंने कोर्ट पर मौजूद प्रशंसकों और अपने परिजनों के साथ इस शानदार उपलब्धि का जश्न मनाया, जो उनके करियर के यादगार पलों में से एक बन गया।

बता दें कि इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में सबालेंका इससे पहले शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। एक नजर फाइनल मुकाबले से पहले उनके प्रदर्शन पर:
  • पहला राउंड – रेबेका मासरोवा को 7-5, 6-1 से हराया
  • दूसरा राउंड – वेरोनिका कुडरमेतोवा को 7-6 (4), 6-2 से हराया
  • तीसरा राउंड – लेयला फर्नांडीज को 6-3, 7-6 (2) से हराया
  • अंतिम 16 – क्रिस्टीना बुका को 6-1, 6-4 से हराया
  • क्वार्टर फाइनल – मार्क्टा वोंड्रूव के खिलाफ वॉकओवर से आगे बढ़ीं
  • सेमीफाइनल – जेसिका पेगुला को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया
सबालेंका के अलावा अमेरिकी युवा सनसनी अमांडा अनिसिमोवा ने भी शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई थी।
  • दूसरा राउंड – माया जॉइंट को 7-6 (2), 6-2 से हराया
  • तीसरा राउंड – जैकलीन क्रिस्टियन को 6-4, 4-6, 6-2 से हराया
  • अंतिम 16 – बीट्रिज हद्दाद माया को 6-0, 6-3 से हराया
  • क्वार्टर फाइनल – इगा स्वियातेक को 6-4, 6-3 से हराया
  • सेमीफाइनल – नाओमी ओसाका को 7-6 (4), 7-6 (3) से हराया
यूएस ओपन 2025: अब तक किन विजेताओं के नाम रहा खिताब?

इससे पहले महिला युगल फाइनल में न्यूजीलैंड की एरिन रूटलिफ और कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। वहीं, जूनियर गर्ल्स सिंगल्स फाइनल में बेल्जियम की जेलिन वैंड्रोमे ने स्वीडन की ली निल्सन को हराकर जीत दर्ज की। खिताबी मुकाबले के बाद वैंड्रोमे की ट्रॉफी को चूमते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसके अलावा, जूनियर बॉयज़ सिंगल्स फाइनल में बुल्गारिया के इवान इवानोव ने अपने ही हमवतन अलेक्जेंडर वासिलेव को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here