नई दिल्ली: क्रिस गेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अपने आखिरी सीज़न को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि जब वह पंजाब किंग्स (PBKS) का हिस्सा थे, तो फ्रेंचाइज़ी में उनका अनादर किया गया। इसके चलते उन्हें मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा और वे डिप्रेशन जैसी स्थिति में पहुँच गए, जिसने उनके करियर और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाला।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में ‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान बताया कि 2021 के IPL सीजन के दौरान उन्हें पंजाब किंग्स में पर्याप्त सम्मान नहीं मिला। उस समय टीम की कप्तानी भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल के हाथ में थी, जबकि दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले हेड कोच की भूमिका निभा रहे थे। इस परिस्थिति ने गेल को मानसिक रूप से प्रभावित किया और उनके अनुभव को चुनौतीपूर्ण बना दिया।
क्रिस गेल ने साझा किया, पहली बार डिप्रेशन का सामना किया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्रिस गेल ने कहा, “ओह, मेरा IPL करियर समय से पहले ही खत्म हो गया। पंजाब किंग्स में मुझे बिल्कुल भी सम्मान नहीं मिला। मैंने टूर्नामेंट और फ्रेंचाइजी के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया गया जैसे मैं कोई बच्चा हूं। जिंदगी में पहली बार मुझे डिप्रेशन जैसा महसूस हुआ। इसलिए जब लोग डिप्रेशन के बारे में बात करते हैं, तो मुझे इसका थोड़ा-बहुत अंदाजा होता है, और यह अनुभव मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था।” गेल ने बताया कि उस समय उनके लिए पैसे का कोई महत्व नहीं रह गया था और मानसिक स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता बन गया था। कोविड-19 महामारी के दौरान खिलाड़ी बायो-बबल में थे, जिससे उनकी मानसिक चुनौतियाँ और भी बढ़ गईं और दबाव का अनुभव और गहरा हो गया।
अनिल कुंबले से मुलाकात: क्रिस गेल के लिए भावनात्मक पल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्रिस गेल ने बताया कि उन्होंने पंजाब किंग्स के तत्कालीन हेड कोच अनिल कुंबले को फोन किया और एक-एक करके अपनी सारी बातें रखीं। उन्होंने कहा, “मैंने अनिल से कहा कि अब मैं और नहीं खेल सकता। उस समय मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ रहा था और वर्ल्ड कप भी नजदीक था। जब मैं उनसे बात कर रहा था, मैं टूट गया और रो पड़ा। मैं कुंबले और पूरी फ्रेंचाइजी से बेहद निराश था।”
क्रिस गेल के टूटने पर केएल राहुल ने किया उन्हें संभालने का प्रयास
क्रिस गेल ने बताया कि उन्होंने पंजाब किंग्स के तत्कालीन हेड कोच अनिल कुंबले को फोन किया और एक-एक करके अपनी सारी बातें रखीं। उन्होंने कहा, “मैंने अनिल से कहा कि अब मैं और नहीं खेल सकता। उस समय मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ रहा था और वर्ल्ड कप भी नजदीक था। जब मैं उनसे बात कर रहा था, मैं टूट गया और रो पड़ा। मैं कुंबले और पूरी फ्रेंचाइजी से बेहद निराश था।”
केएल राहुल ने की थी क्रिस गेल को टूटने से रोकने की कोशिश
क्रिस गेल ने यह भी खुलासा किया कि कप्तान केएल राहुल ने उन्हें टीम में बने रहने और अगला मैच खेलने के लिए कहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गेल ने बताया, “केएल राहुल कप्तान थे, उन्होंने मुझे फोन किया और कहा—‘यो क्रिस, तुम रुकना चाहते हो, तुम अगला मैच खेलोगे’। लेकिन मैंने कहा, ‘सुनो यार, मैं तुम सभी को शुभकामनाएं देता हूं।’ इसके बाद मैंने अपना बैग पैक किया और बाहर निकल गया।”
क्रिस गेल का पंजाब किंग्स में संघर्ष और अनुभव
क्रिस गेल 2018 में पंजाब किंग्स से जुड़े और 2021 तक टीम का हिस्सा रहे। आईपीएल 2021 सीजन में उन्होंने 10 मैच खेलकर 193 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 21.44 रहा। इस सीजन का दूसरा चरण संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित किया गया था, और इसी दौरान क्रिस गेल ने सीजन के बीच में टीम छोड़ने का फैसला लिया।
क्रिस गेल का आईपीएल सफर
क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर में 142 मैचों में 39.72 की औसत और 148.92 के स्ट्राइक रेट से 4965 रन बनाए। इसमें 6 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि क्रिस गेल की बल्लेबाज़ी की ताकत और प्रभाव ही उन्हें आईपीएल इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक बनाती है।


