मुख्यमंत्री डा. यादव ने भारतीय पुरुष हाकी टीम को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

0

(NST News) भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने आठ वर्ष बाद पुन: एशिया कप-2025 जीतने पर भारतीय पुरुष हाकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि भारतीय टीम की यह ऐतिहासिक विजय सभी खिलाड़ियों की दृढ़ इच्छा शक्ति, अद्वितीय खेल कौशल एवं टीम भावना का प्रमाण है। मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि हाकी नर्सरी के रूप में प्रतिष्ठित भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश ने हाकी के अनेक दिग्गज खिलाड़ी भारत को दिए हैं। भारतीय टीम की इस अद्वितीय विजय पर सभी गौरवान्वित है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं कीं। उल्लेखनीय है कि बिहार के राजगीर में रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भारत की हाकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया। भारतीय टीम ने आठ साल के अंतराल के बाद पुरुष एशिया कप हाकी टूर्नामेंट का खिताब पर कब्जा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here