(NST News) भोपाल. कैम्पियन स्कूल के दो छात्र अभिन्न शर्मा (अंडर-14 600 मीटर दौड़) और गौरव मालवीय (अंडर-19 हाई जंप), सीबीएसई नेशनल एथलेटिक मीट 2025-26 में एकल एथलीट के रूप में भाग लेने के लिए बनारस पहुंचे। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 13 सितम्बर तक संत अतुलानंद कॉनवेंट स्कूल बनारस में आयोजित की जा रही है। पूर्व में सीबीएसई क्लस्टर बारह एथलेटिक मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित अभिन्न और गौरव ने कोच की मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तैयारी की। इस नेशनल मीट में भारत के 2,000 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ-साथ ओमान, अफगानिस्तान, कतर और दोहा जैसे गल्फ देशों के लगभग 400 एथेलिट्स भी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 100 मी., 200 मी., 400 मी., 800 मी., 1500 मी., 3000 मी., 5000 मी., रिले रेस, जेवलीन, शार्टपुट, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप जैसी विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्राचार्य फादर डॉ. अथनस लकड़ा एस.जे. और उप प्राचार्य मनोज मिंज एस.जे. ने कोच जोंसी कोशी ने बधाई दी।


