युवा स्वस्थ भारत के लाइट हाउस: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया जिम का निरीक्षण

0

(NST News) भोपाल. उज्जैन में मुख्यमंत्री ड. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन जिला शरीर सौष्ठव संस्था द्वारा संचालित स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र का दौरा किया। उन्होंने आधुनिक जिम उपकरणों पर खुद व्यायाम करके उनकी गुणवत्ता परखी और युवाओं से कहा कि स्वस्थ शरीर जीवन का वास्तविक आनंद है। जुलाई माह में खेल विभाग की मदद से जिम में 20 लाख रुपए से अधिक कीमत के नए और आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए। इन उपकरणों का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करेगा और उज्जैन को खेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा। जिम पहुंचने पर संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मिस्टर इंडिया जितेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रेम सिंह यादव और कमल नंदवाना मौजूद रहे। उन्हें आकर्षक स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया गया। जिम के सूत्रधार और संचालक स्वामी मुस्कुरा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने व्यायाम केंद्र की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहैडा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और डॉ. रविंद्र सोलंकी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here