पूनम तत्ववादी ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक पक्का किया

0

(NST News) भोपाल.  राजधानी भोपाल की स्टार शटलर और विक्रम अवार्डी पूनम तत्ववादी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। थाईलैंड के पटाया में चल रही बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सीनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पूनम ने 55+ महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर कांस्य पदक पक्का कर लिया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूनम ने ऑस्ट्रिया की खिलाड़ी सबीन अबेरर को सीधे सेटों में 21-13, 21-16 से हराया।

टूर्नामेंट की पांचवीं वरीय पूनम ने क्वार्टर फाइनल में दमदार खेल दिखाया। पहले गेम में उन्होंने शानदार बढ़त बनाते हुए 21-13 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में अबेरर ने थोड़ी चुनौती दी, लेकिन पूनम ने अपनी बढ़त बनाए रखी और 21-16 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। अब उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी की खिलाड़ी तंजा एबेल से होगा।

उपलब्धियों से भरा करियर

पूनम तत्ववादी इससे पहले भी वर्ल्ड सीनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में तीन बार कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वे 13 बार की मास्टर्स नेशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं। उनके इस अनुभव और लय को देखते हुए प्रशंसकों को उम्मीद है कि वे इस बार और भी बड़ी सफलता हासिल करेंगी। पूनम का यह प्रदर्शन न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here