सात्विक-चिराग सत्र के पहले फाइनल में, चीनी ताइपे की जोड़ी को हराया

0

हांगकांग: भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ उन्होंने लंबे समय से चला आ रहा सत्र का फाइनल सूखा भी समाप्त कर दिया। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सात्विक-चिराग ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए विश्व की नौवें नंबर की चीनी ताइपे की जोड़ी बिंग वेई लिन और चेन चेंग कुआन को सीधे गेम में हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सेमीफाइनल में बेहतरीन खेल दिखाते हुए लिन-बिंग वेई और चेन चेंग कुआन की जोड़ी को सीधे गेम में 21-17, 21-15 से पराजित किया। इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने सत्र का अपना पहला फाइनल पक्का किया। इससे पहले उन्हें लगातार छह बार सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। अब आठवीं वरीयता प्राप्त सात्विक-चिराग का खिताबी मुकाबले में सामना चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग तथा चीनी ताइपे के फांग चिह ली और फांग जिन ली के बीच होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल के विजेताओं से होगा।

सात्विक-चिराग के लिए यह नतीजा बेहद सुखद है क्योंकि उन्होंने कई चुनौतियों को पार करते हुए शानदार वापसी की है। पिछली बार वे पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने से चूक गए थे, जिससे उन्हें बड़ी निराशा का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अब इस भारतीय जोड़ी के पास मौजूदा सत्र का अपना पहला खिताब जीतने का सुनहरा अवसर है और वे पूरी लय के साथ खिताबी मुकाबले में उतरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here