भोपाल में कुराश वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रायल्स 18 से 20 सितंबर तक

0

पदक विजेता खिलाड़ी ही होंगे पात्र, पासपोर्ट और फिटनेस सर्टिफिकेट जरूरी

(NST News) भोपाल.भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की ओर से कुराश वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 के लिए ओपन सिलेक्शन ट्रायल्स का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। यह ट्रायल्स 18 से 20 सितंबर तक भारतीय खेल प्राधिकरण, केंद्रीय क्षेत्रीय केंद्र (CRC), भोपाल में होंगे। चयन समिति ने स्पष्ट किया है कि केवल वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2022 से अब तक किसी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में कैडेट, जूनियर या सीनियर श्रेणी में कम से कम एक पदक जीता हो। इसके लिए खिलाड़ियों की आयु 17 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए (जन्म 1 जनवरी 1990 से 31 दिसंबर 2008 के बीच)। नियमों के मुताबिक, खिलाड़ियों के पास कम से कम छह महीने की वैधता वाला भारतीय पासपोर्ट और पंजीकृत चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र होना जरूरी है। वहीं, जो खिलाड़ी इस समय किसी अन्य मार्शल आर्ट्स की विश्व रैंकिंग सूची में शामिल हैं, उन्हें ट्रायल्स में प्रवेश नहीं मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को अक्टूबर में होने वाली कुराश विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here