मुक्केबाज वरिधि दुबे ने किया फाइनल में प्रवेश

0

एनएसटी, भोपाल। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के करीना में 11 से 15 सितंबर तक चल रही अंडर-17 सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भोपाल की महिला बॉक्सर वरिधि दुबे ने शानदार प्रदर्शन किया है। 60-63 किग्रा भार वर्ग में खेलते हुए वरिधि ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। उनकी इस उपलब्धि से अकादमी और शहर में खुशी की लहर है।

पहले मुकाबले में आरएससी से जीत

पूर्वी जोन (A) की खिलाड़ी के खिलाफ वरिधि दुबे ने पहला बाउट खेला। उन्होंने आक्रामक शुरुआत की और दूसरे राउंड में ही आरएससी (रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट) से जीत हासिल कर ली। इस जीत ने उनका आत्मविश्वास दोगुना कर दिया।

दूसरे बाउट में 5-0 से शानदार जीत

दूसरे बाउट में वरिधि ने साउथ जोन (A) की प्रतिद्वंद्वी का सामना किया। उन्होंने बेहतरीन पंच और मजबूत डिफेंस दिखाते हुए 5-0 के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की। यह लगातार दूसरी जीत रही, जिसने उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

सेमीफाइनल में पहले ही राउंड में बाजी

वेस्ट जोन (A) की बॉक्सर के खिलाफ वरिधि ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले ही राउंड में आरएससी से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। उनके दमदार पंचों से प्रतिद्वंद्वी टिक ही नहीं सकीं। अब सभी की निगाहें फाइनल पर हैं। अकादमी और कोचिंग स्टाफ का कहना है कि वरिधि ने पूरे टूर्नामेंट में जिस आत्मविश्वास और लय के साथ खेल दिखाया है, उससे उम्मीद है कि वह स्वर्ण पदक जीतकर भोपाल का नाम रोशन करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here