26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

UEFA: पीएसजी ने अटलांटा को बड़ी मात दी, लिवरपूल और बायर्न म्यूनिख ने भी दर्ज की जीत

लंदन: गत चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने बुधवार को चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अटलांटा को घरेलू मैदान पर 4-0 से करारी शिकस्त दी। पीएसजी ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और अटलांटा को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इसी दिन लिवरपूल ने भी अपने मैच में अंतिम क्षणों में विजयी गोल कर जीत दर्ज की, जिससे दोनों टीमों ने नए सत्र की मजबूत शुरुआत की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएसजी के कोच लुइस एनरिक ने कहा, “ऐसा प्रदर्शन देखकर खुशी हुई। मुझे लगता है कि हमारे प्रशंसक खुश होंगे।” लिवरपूल के कप्तान वर्जिल वान डिक ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में हेडर से गोल कर एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ 3-2 की जीत सुनिश्चित की। वहीं, चैंपियंस लीग के अन्य मुकाबलों में बायर्न म्यूनिख ने हैरी केन के दो गोलों की मदद से चेल्सी को 3-1 से हराया, जबकि इंटर मिलान ने मार्कस थुरम के दो गोलों की बदौलत अजाक्स को 2-0 से मात दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles