नई दिल्ली: एशिया कप 2025 अब अपने सुपर-4 चरण में प्रवेश कर चुका है, और क्रिकेट फैंस को जिसका सबसे ज़्यादा इंतज़ार था, वो मुकाबला अब बस आने ही वाला है। टीम इंडिया सुपर-4 में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को खेलेगी। इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हो चुकी है, जहां भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। उस मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ न मिलाने की घटना पर विवाद भी हुआ था, जिसने सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में काफी चर्चा बटोरी थी। हालांकि, तमाम विवादों के बावजूद अब एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। आइए जानते हैं कि यह महामुकाबला कब और कहां खेला जाएगा और भारत में इसका सीधा प्रसारण व लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखी जा सकती है।
कब और कहां खेला जाएगा IND vs PAK मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण का बहुप्रतीक्षित मुकाबला 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा, जबकि दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी 7:30 बजे मैदान पर उतरेंगे। इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी दोनों टीमें इसी मैदान पर आमने-सामने हुई थीं, जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होंगे और यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस बार भी जीत की लय बरकरार रख पाती है या नहीं। भारत की कोशिश होगी कि वह इस मुकाबले को जीतकर सुपर-4 चरण की मजबूत शुरुआत करे।
IND vs PAK: का लाइव प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 के इस मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल 1, 2, 3 और 5 पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर-4 के इस महामुकाबले को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। वहीं सोनी लिव के अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड एप पर भी होगी। फैनकोड एप पर इस मैच को देखने के लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे।
IND vs PAK: सुपर-4 मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसन नवाज, सलमान मिर्जा।


