एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, बाहर होने की कगार पर

0

आबू धाबी. एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की और फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में मंगलवार को को खेले गए इस ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से मात दी. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने अपनी उम्मीदों को पंख दिए हैं, जबकि श्रीलंका की लगातार दूसरी हार से उसकी फाइनल की रेस से बाहर होने की संभावना बढ़ गई है।

शुरुआती झटके और श्रीलंका की धीमी शुरुआत

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हुआ। शाहीन शाह अफरीदी ने पारी की दूसरी ही गेंद पर कुसल मेंडिस को पवेलियन भेजकर श्रीलंका को शुरुआती झटका दिया। इसके बाद पथुम निसांका (8) भी जल्दी आउट हो गए। पावरप्ले में श्रीलंका की शुरुआत काफी धीमी रही। बाद में कामिंदु मेंडिस ने मुश्किल समय में टीम को संभाला और 50 रन की महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान चरिथ असलंका (20) और दासुन शनाका (0) भी हुसैन तलत के ओवर में लगातार गेंदों पर आउट हो गए, जिससे श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई।

गेंदबाजों का जलवा और किफायती प्रदर्शन

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। शाहीन शाह अफरीदी ने 3 विकेट झटके, जबकि हारिस रऊफ और हुसैन तलत ने 2-2 विकेट लिए। अबरार अहमद ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर एक विकेट लेकर किफायती गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 133 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान की लड़खड़ाती बल्लेबाजी और फिर जीत

134 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही, जब साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 45 रनों की सलामी साझेदारी की। लेकिन महीश तीक्षणा ने तीन गेंदों के अंदर फरहान और जमान को आउट कर श्रीलंका को मैच में वापस ला दिया। पाकिस्तान को तब दोहरा झटका लगा जब सैम अयूब (2) और कप्तान सलमान आगा (5) भी जल्दी आउट हो गए। एक समय पाकिस्तान 12 रन के अंदर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में था।

हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज की शानदार साझेदारी

मुश्किल समय में मोहम्मद हारिस ने कुछ महत्वपूर्ण रन बनाए। इसके बाद हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज ने टीम को जीत दिलाई। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 41 गेंदों में 58 रन की शानदार और महत्वपूर्ण साझेदारी की। हुसैन तलत 32 और मोहम्मद नवाज 32 रन बनाकर नाबाद लौटे और पाकिस्तान ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 138 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here