Asia Cup 2025: पाकिस्तान की जीत के बाद बदला पॉइंट्स टेबल, देखें टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज

0

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण के तीसरे मुकाबले में मंगलवार, 23 सितंबर को पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की और अंक तालिका में खाता खोला। भारतीय टीम अब भी शीर्ष पर बनी हुई है, जिसने अपना एकमात्र मैच पाकिस्तान के खिलाफ जीतकर अच्छी शुरुआत की है। श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, बांग्लादेश ने भी अब तक एक मैच खेला है, जिसमें उसने श्रीलंका को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया है। लगातार दो मुकाबले हारने के बाद श्रीलंकाई टीम चौथे और अंतिम स्थान पर पहुंच गई है। नीचे सुपर-4 की ताज़ा अंक तालिका देखी जा सकती है।

Asia Cup 2025 Super 4 Points Table
Asia Cup 2025 Top 5 Batters

एशिया कप 2025 में अबतक सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने बनाए हैं। उन्होंने 4 मैच की 4 पारियों में 173 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान दूसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका तीसरे नंबर पर हैं। बांग्लादेश के तौहीद हृदोय चौथे और पाकिस्तान के फखर जमान पांचवें नंबर पर हैं। नीचे टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट देख सकते हैं।

Asia Cup 2025 Top 5 Bowlers

एशिया कप 2025 में टॉप 5 गेंदबाजों की बात करें तो भारत के कुलदीप यादव शीर्ष पर है। संयुक्त अरब अमीरात के जुनैद सिद्दीकी दूसरे नंबर पर हैं। दोनों के 9-9 विकेट हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा तीसरे नंबर पर हैं। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान चौथे और पाकिस्तान के सैम अयूब पांचवें नंबर पर हैं। नीचे टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here