एशिया कप फाइनल का गणित: पाकिस्तान की जीत से बढ़ा रोमांच, अब बांग्लादेश की नजर भारत पर

0

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 अब धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है और फाइनल की दौड़ बेहद रोमांचक हो गई है। भारतीय टीम फिलहाल सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। वहीं, श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान सुपर-4 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, लेकिन बांग्लादेश की स्थिति उससे भी बेहतर मानी जा रही है। लगातार दो मैच हारने के बाद श्रीलंकाई टीम लगभग फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। अब उसकी उम्मीदें पूरी तरह इस पर टिकी हैं कि बांग्लादेश भारत को हराए। सुपर-4 चरण में अभी भारत बनाम बांग्लादेश, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश और भारत बनाम श्रीलंका के मुकाबले बाकी हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा।

आइए जानते एशिया कप 2025 फाइनल में पहुंचने का समीकरण
  • भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश के 2-2 अंक हैं। भारत और बांग्लादेश ने 1-1 मैच खेले हैं। दोनों टीमों के पास 6-6 अंक तक पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान 4 अंक तक ही पहुंच सकती है।
  • भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया तो श्रीलंका आधिकारिक रूप से फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 25 सितंबर का मैच नॉकआउट की तरह हो जाएगा। मैच जीतने वाली टीम फाइनल में भारत से भिड़ेगी।
  • श्रीलंका को उम्मीद करनी होगी कि बांग्लादेश अपने शेष दोनों मैच जीते। इसके अलावा श्रीलंका को भारत से बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। यह अंतर इतना बड़ा होना चाहिए कि वह भारत और पाकिस्तान के नेट रन रेट के मामले में पीछे छोड़ सके।
  • अगर बांग्लादेश से भारत हार जाए, श्रीलंका को हरा दे और पाकिस्तान अपना सुपर-4 का आखिरी मैच जीत जाए तो क्या होगा? भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान में से बेहतर रन रेट वाली दो टीमें फाइनल खेलेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here