एनएसटी अवार्ड : पद्श्री सुशील दोशी, हाकी ओलंपियन शिवेंद्र सिंह समेत 34 खेल हस्तियों का हुआ सम्मान

0
– समन्वय भवन 30वां एनएसटी खेल अवार्ड-2025 का आयोजन: महापौर मालती राय के मुख्यातिथ्य में हुआ कार्यक्रम  
– हाकी ओलंपियन शिवेंद्र सिंह को मिला मध्यप्रदेश खेल रत्न, सूरज शर्मा बने स्पोर्ट्स मैन आफ द ईयर

भोपाल। राजधानी में गुरुवार को अपेक्स बैंक समन्वय भवन सभागार में नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) का 30वां खेल अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रदेश और देश की 34 खेल हस्तियों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर मालती राय रहीं, जिन्होंने सभी खिलाड़ियों को अवार्ड, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।भारतीय हॉकी टीम के कोच एवं ओलंपियन शिवेंद्र सिंह को समारोह का सबसे बड़ा सम्मान मध्यप्रदेश खेल रत्न अवार्ड प्रदान किया गया। वहीं मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के शूटर सूरज शर्मा को स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर चुना गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय शूटर निरू ढाडा, आईपीएल क्रिकेटर अनिकेत वर्मा, एथलीट पूजा, शटलर अनुष्का शाहपुरकर और हिंदी कमेंट्री में अहम योगदान देने वाले पद्मश्री सुशील दोशी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। एनएसटी के प्रधान संपादक और आयोजन सचिव इंद्रजीत मौर्य ने बताया कि इस बार समारोह में कुल 12 श्रेणियों में अवार्ड दिए गए, जिनमें खेल रत्न, श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभा खिलाड़ी, लाइफटाइम अचीवमेंट, कोच, खेल प्रमोटर, खेल पत्रकार और संस्थागत अवार्ड शामिल थे। पिछले वर्ष 32 खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया गया था, जबकि इस बार संख्या बढ़कर 34 हो गई।कार्यक्रम में विधायक दक्षिण-पश्चिम भगवानदास सबनानी, हॉकी ओलंपियन विवेक प्रसाद, प्रख्यात सिंगर साईराम अय्यर, नागपुर की समाजसेविका गीता अय्यर, खेल प्रमोटर ग्रुप के चेयरमैन एएस सिंह देव बाबा साहब और यूको बैंक के अंचल प्रमुख लोकेश कुमार खेल प्रमोटर डॉ प्रशांत मिश्रा जबलपुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर दामोदर प्रसाद ने किया। 1996 से शुरू हुए इस खेल अवार्ड समारोह का उद्देश्य खिलाड़ियों, कोचों और खेलों से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन देना है। अब तक करीब डेढ़ हजार से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस सम्मान से नवाजे जा चुके हैं।

साईराम अय्यर की प्रस्तुति ने बांधा समां

समारोह में मुंबई से आए अंतरराष्ट्रीय गायक साईराम एस. अय्यर की प्रस्तुति खास आकर्षण रही। उन्होंने डुएट सांग गाकर श्रोताओं को आनंदित कर दिया। वे महिला और पुरुष स्वर में गाने के लिए विदेशों में चर्चित हैं।अंत में उनकी ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति ने पूरे सभागार में देशभक्ति का माहौल बना दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।

इनके जगह स्वजनों को दिए पुरस्कार 

इस मौके पर एथलीट पूजा, शटलर अनुष्का शाहपुरकर और सचिव, मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ दिग्विजय सिंह की कार्यक्रम में निजी कारणों से नहीं पहुंचे सके। इनके गैर हाजिरी में उनके स्वजनों को पुरस्कार दिए गए।

एनएसटी खेल अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ियों की सूची –
  • मप्र खेल रत्न अवार्ड

– शिवेंद्र सिंह,हॉकी, ग्वालियर

स्पोटर्स मैन ऑफ द ईयर

– सूरज शर्मा, शूटिंग, मप्र अकादमी

  • श्रेष्ठ खिलाड़ी अवार्ड

– अनिकेत वर्मा (क्रिकेट, भोपाल)।

– नीरू ढांडा (शूटिंग, मप्र राज्य शूटिंग अकादमी)।

– हर्षवर्धन सिंह (कयाकिंग-केनोइंग, साई)।

– पूजा (एथलेटिक्स, साई भोपाल)।

– मिथुन वर्मा (थ्रोबॉल, भोपाल)।

– सोनिया कुमरे (हॉकी, रायसेन)।

  • श्रेष्ठ प्रतिभा खिलाड़ी

– अनुष्का शाहपुरकर (बैडमिंटन, इंदौर)।

– भव्य प्रताप सिंह (बॉक्सिंग, मध्यप्रदेश अकादमी)।

– कुंदन कछावा (मलखंभ, शाजापुर)।

– संयुक्त पुरस्कार: आकांक्षा सोलंकी (कराते, मध्यप्रदेश अकादमी)

– एरिका गुप्ता (कराते, शाजापुर)।

  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

– पद्मश्री सुशील दोशी (क्रिकेट कमेंटेटर, इंदौर)।

– हाई परफॉर्मेंस कोच पुरस्कार

– रोशन लाल (कोच, बॉक्सिंग, मध्यप्रदेश अकादमी)।

  • कोच अवार्ड

– योगेश मालवीय (मलखंभ, उज्जैन)।

– मनोज कुमार झा (ट्रायथलॉन, मध्यप्रदेश अकादमी)।

– विरेंद्र खारसोदिया (जि-जूत्सू, देवास)।

– संगीता दीक्षित (हॉकी, खेल विभाग ग्वालियर)।

  • खेल प्रमोटर्स अवार्ड

– दिग्विजय सिंह (सचिव, मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ, जबलपुर)।

– शांति कुमार जैन (सचिव, भोपाल क्रिकेट संघ)।

– जोसेफ बाक्सला (डीएसओ, ग्वालियर)।

– दीवान चंद्र मौली (स्पोर्ट्स हेड ऑफ डिपार्टमेंट, मॉडल स्कूल भोपाल)।

  • खेल पत्रकार अवार्ड

– राजदिल शिवहरे (नई दुनिया, ग्वालियर)।

– रफी मोहम्मद शेख (स्वतंत्र खेल पत्रकार, इंदौर)।

– नितेश छाबड़ा (नव प्रदेश, रायपुर)

  • स्पेशल अवार्ड

– प्रतीक शर्मा (कराते रेफरी, डब्ल्यूकेएफ , इंदौर)।

– सुनीता सिंह (पर्वतारोही, जबलपुर)।

– योगेंद्र सिंह-योगराज सिंह (क्रिकेट, भोपाल)।

– मोनिका तोमर (फिजियो, मध्यप्रदेश अकादमी)।

– अर्जुन पवार (ग्राउंड्समैन, खेल विभाग)।

– विधि बोंडे (साइकिलिंग, भोपाल)।

  • खेल संस्थान अवार्ड

– एचएमजी सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, भोपाल।

– स्कूल आफ सागर ग्रुप, भोपाल।

  • क्लब अवार्ड (संयुक्त)

– गुरुंग ताइक्वांडो अकादमी, भोपाल।

– फिजिक एंड फिगर जिम, भोपाल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here