नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण के पांचवें मैच में पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। बांग्लादेश को कोई ब्रेक नहीं मिला, क्योंकि उसने बुधवार, 24 सितंबर की रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच खेला और हार का सामना किया। अब सुपर-4 के अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश को पाकिस्तान से भिड़ना है। बांग्लादेश ने अपने सुपर 4 अभियान की शुरुआत श्रीलंका पर जीत के साथ की थी, जबकि पाकिस्तान ने भारत से मिली हार के बाद श्रीलंका को हराकर वापसी की थी। सुपर- चरण में यह पाकिस्तान का भी आखिरी मैच होगा। यह मैच एशिया कप 2025 के फाइनल में उसकी किस्मत का फैसला करेगा। दो हार के बाद श्रीलंका लगभग बाहर है। ऐसे में पाकिस्तान लगातार दो मैच खेलकर बांग्लादेश की थकान का फायदा उठाने की कोशिश करेगा।
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का मैच कब होगा?
- एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का मैच गुरुवार, 25 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।
- एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 के मैच के लिए टॉस कितने बजे किया जाएगा?
- एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 के मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा।
- एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का मैच कहां खेला जाएगा?
- एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनलक्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
- एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 के मैच का पाकिस्तान में किस चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होगा?
- एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 के मैच का पाकिस्तान में लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
- एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 के मैच को पाकिस्तान में किसओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है?
- एशिया कप 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 के मैच को पाकिस्तान में सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश से जुड़े रोचक आंकड़े
- अपनेटी20 इंटरनेशनल करियर में पहली बार, मोहम्मद नवाज ने पाकिस्तान के लिए लगातार दो पारियों में गेंदबाजी नहीं की।
- मुस्तफिज़ुर रहमान टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए, उनसे पहले राशिद खान, टिम साउदी और ईश सोढ़ी हैं।
- जाकिर अली द्वारा बांग्लादेश के पिछले मैच में कप्तानी करना उनके लिए किसी भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में पहली बार था।


