दर्पण हॉकी फीडर सेंटर में खिलाड़ियों को खेल किट वितरित

0

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्थानीय दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम में रविवार को खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गई। दर्पण हॉकी फीडर सेंटर के मुख्य प्रशिक्षक अविनाश भटनागर (एनआईएस) ने सभी खिलाड़ियों को किट सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि नियमित अभ्यास और मेहनत से ही सफलता मिलती है। उन्होंने सभी से वादा लिया कि वे पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ खेलेंगे और सेंटर का नाम रोशन करेंगे। गौरतलब है कि दर्पण हॉकी फीडर सेंटर को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ हॉकी फीडर सेंटर माना जाता है। यहां पर समय-समय पर प्रशिक्षक अविनाश भटनागर द्वारा टूर्नामेंट और प्रदर्शन मैच आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान और पुरस्कार भी दिए जाते हैं। खिलाड़ियों की ज़रूरतों को देखते हुए उन्हें किट भी प्रदान की जाती है ताकि वे खेल पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें। खिलाड़ियों का कहना है कि इस तरह की पहल से उनका मनोबल बढ़ता है और वे और ज्यादा जोश और उत्साह के साथ अभ्यास करने के लिए प्रेरित होते हैं। सेंटर की यह कोशिश है कि यहां से निकलने वाले खिलाड़ी भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here