दुबई में पाकिस्तान की दोहरी हार, भारत ने मोहसिन नकवी से नहीं ली एशिया कप की ट्रॉफी

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार, 28 सितंबर 2025 की रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। यह जीत भारत के एशियाई क्रिकेट में दबदबे को एक बार फिर साबित करने वाली रही। हालांकि मैच के बाद की प्रजेंटेशन सेरेमनी में एक खास पल तब देखने को मिला, जब भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और इसे भारत की राजनीतिक और खेल स्तर पर स्पष्ट स्थिति के रूप में देखा जा रहा है।

सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने विनर मेडल तक नहीं लिया। तिलक वर्मा, कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा ने ही व्यक्तिगत ट्रॉफियां लीं, लेकिन मोहसिन नकवी से नहीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रेजेंटर साइमन डल ने कहा कि एशियन क्रिकेट काउंसिल ने जानकारी दी है कि भारतीय क्रिकेट टीम आज रात पुरस्कार नहीं लेगी।

प्रेजेंटेशन सेरेमनी के बाद भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के ही एशिया कप जीत का जश्न मनाया और उसी दौरान टीम ने विजयी फोटो भी खिंचवाई। फाइनल से पहले ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि अगर भारत खिताब जीतता है, तो खिलाड़ी पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे। नकवी, जो इस समय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष भी हैं, अपने भारत विरोधी बयानों और रुख के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में भारतीय टीम का यह कदम सिर्फ खेल के मैदान पर ही नहीं, मंच पर भी एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।

दुबई में गूंजा ‘भारत माता की जय’, जीत के बाद छलका जज़्बा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष मोहसिन नकवी प्रेजेंटेशन स्टेज पर पहुंचे, स्टेडियम में मौजूद भारतीय प्रशंसकों ने जोर-शोर से ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। रिपोर्ट के मुताबिक, नकवी के मंच पर आते ही आयोजकों को यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि अगर ट्रॉफी को लेकर कोई जबरदस्ती की गई, तो भारतीय टीम ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी और इस पर आधिकारिक विरोध दर्ज कराया जाएगा। इस स्थिति को देखते हुए पूरी प्रक्रिया को बेहद सावधानी से संभाला गया, और भारतीय टीम ने बिना नकवी से ट्रॉफी लिए ही जश्न मनाया।

ट्रॉफी से ज्यादा अहम थी बात, जानिए प्रेजेंटेशन से पहले की पूरी कहानी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नकवी इंतजार कर ही रहे थे कि अचानक आयोजकों में से कोई ट्रॉफी ड्रेसिंग रूम के अंदर ले गया। भारतीय टीम ने तीनों एशिया कप मैचों के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने और फाइनल में टॉस से पहले की जाने वाली पारंपरिक फोटोशूट में शामिल न होकर संदेश दे दिया था कि वह एसीसी अध्यक्ष से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी।

नकवी को झेलनी पड़ी फाइनल की सबसे बड़ी शर्मिंदगी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैच खत्म होने के लगभग एक घंटे बाद तक पाकिस्तानी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में रहे। सिर्फ पीसीबी अध्यक्ष नकवी अकेले खड़े होकर शर्मिंदगी झेलते रहे। लगभग 55 मिनट बाद सलमान आगा और उनके साथी बाहर निकले और “इंडियाआआ, इंडियाआआआ” के नारे लगे।

नकवी बने रोनाल्डो! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मंच वाला वीडियो

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नकवी ने पिछले दिनों एक्स पर विमान क्रैश होने का संकेत देते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल का जश्न मनाते हुए वीडियो डाला था। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भी भारत के खिलाफ 21 सितंबर को सुपर 4 मैच के दौरान यही भड़काऊ इशारा किया था, जिसकी वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here