साहिल चौधरी ने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में जीता कांस्य, मध्यप्रदेश का नाम रोशन

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। नई दिल्ली में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में मध्यप्रदेश के युवा निशानेबाज साहिल चौधरी ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने स्पोर्ट्स पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि ने साफ कर दिया है कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अब लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। साहिल की सफलता ने युवा निशानेबाजों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया है। मध्यप्रदेश सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने साहिल को बधाई देते हुए कहा कि साहिल ने अपने कौशल और मेहनत से प्रदेश को गौरवान्वित किया है। मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में साहिल अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी तिरंगा लहराएँगे। उन्होंने इसे प्रदेश के खेल ढांचे और खिलाड़ियों के बढ़ते आत्मविश्वास का परिणाम बताया।

साहिल चौधरी की इस सफलता के पीछे मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की अहम भूमिका रही। यहां उन्हें आधुनिक सुविधाएँ, अनुभवी कोचों का मार्गदर्शन और कठोर अनुशासन मिला। लगातार अभ्यास और मेहनत ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का मौका दिया और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पदक जीतने में मदद की। उनकी यह उपलब्धि आने वाले युवा निशानेबाजों के लिए प्रेरणा बनेगी और खेलों में मध्यप्रदेश की बढ़ती ताकत को दर्शाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here