भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका: शुभमन गिल की टीम की रैंकिंग?

0

नई दिल्ली: शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन के भारी अंतर से पराजित कर दिया। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला केवल ढाई दिन में ही समाप्त हो गया, जिसमें भारत को जीत हासिल करने के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा। इस शानदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम की मजबूती और वर्चस्व को साफ तौर पर दिखाया।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर पहुंची टीम इंडिया

वेस्टइंडीज पर इतनी बड़ी जीत के बाद भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भारतीय टीम की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं आया और ये टीम तीसरे नंबर पर बनी रही। हां, भारत की जीत प्रतिशत में बड़ा फर्क आया और वो अब 55.56 हो गया है। भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकल में अब तक 6 मैच खेले हैं जिसमें उसे 3 मैचों में जीत मिली है जबकि 2 मैचो में इस टीम को हार मिली है तो वहीं एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत के अब कुल 40 अंक हो गए हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में अभी पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है जिसने 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैच में इस टीम को जीत मिली है और इस टीम की जीत का प्रतिशत 100.00 है। इस सूची में दूसरे स्थान पर श्रीलंका की टीम है जिसने अब तक खेले 2 मैचोंं में एक में जीत हासिल की है जबकि एक मैच में इस टीम को हार मिली है। श्रीलंका टीम की जीत का प्रतिशत अभी 66.67 का है। वेस्टइंडीज टीम भारत से पहले टेस्ट में मिली हार के बाद छठे स्थान पर है।

भारत-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के बाद अंकतालिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here