पेगुला बनी चीन ओपन की तीसरी अमेरिकी सेमीफाइनलिस्ट, नवारो को हराकर नोसकोवा से भिड़ेंगी

0

बीजिंग: जेसिका पेगुला चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अमेरिका की तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। पेगुला ने एम्मा नवारो को हराया और अंतिम चार में जगह बनाई। पांचवीं वरीयता प्राप्त पेगुला ने शुरुआत में छह सेट प्वाइंट गंवाए, लेकिन अगले दो सेट में उन्होंने दबदबा बनाया और 6-7 (2), 6-2, 6-1 से जीत हासिल की। पेगुला का सामना अब लिंडा नोसकोवा से होगा जिन्होंने ब्रिटेन की सेनाय कार्टल को 6-3, 6-4 से हराया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पेगुला ने कहा, “मैंने खुद से कहा कि ज्यादा निराश मत हो और सिर्फ शांत बनी रहो। मैंने खुद को रिलैक्स रखने की कोशिश की और अपने गेम प्लान पर ध्यान केंद्रित किया, जिससे मुझे खुलकर खेलने का मौका मिला।” 20 साल की नोसकोवा, जो चेक गणराज्य की युवा खिलाड़ी हैं, इस डब्ल्यूटीए 1000 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली हैं। एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में गत चैंपियन कोको गॉफ का सामना तीसरी वरीयता प्राप्त अमांडा एनिसिमोवा से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here