27.5 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

शुभ गुप्ता ने किया डबल धमाका, दो वर्गों में जीते खिताब

एनएसटी न्यूज, भोपाल। श्री रामप्रकाश स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में भोपाल के युवा शटलर शुभ गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो खिताब अपने नाम किए। शुभ ने बालक एकल अंडर-17 में जीत दर्ज की और हनी सेठिया के साथ जोड़ी बनाकर बालक युगल अंडर-19 का खिताब भी जीता। इस तरह उन्होंने टूर्नामेंट में दोहरी सफलता हासिल की। प्रतियोगिता का आयोजन गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। बालक अंडर-17 के एकल फाइनल में शुभ गुप्ता ने धैर्य साहू को कड़े मुकाबले में हराया। शुभ ने पहला गेम 25-23 से जीता, लेकिन दूसरा गेम धैर्य ने 21-19 से अपने नाम कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। निर्णायक गेम में शुभ ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 21-16 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया।

सिदक सिंह और मन्नत सबलोक बने चैंपियन

बालक अंडर-19 युगल वर्ग में शुभ गुप्ता और हनी सेठिया की जोड़ी ने मनकीरत सिंह और धैर्य साहू को सीधे सेटों में 21-14, 21-19 से हराकर खिताब जीता। वहीं बालक अंडर-19 एकल में सिदक सिंह ने अवनीश नेगी को 15-13, 15-11 से मात दी। बालिका अंडर-17 फाइनल में मन्नत सबलोक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भूमि सिंह को 21-19, 21-15 से हराकर विजेता बनीं। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उम्दा खेल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles