INDW vs PAKW: पाकिस्तान पर विजय पाने इस टीम संयोजन के साथ दिख सकता है भारत का दांव, दूसरी जीत पर केंद्रित नजरें

0

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का लीग मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह बहुप्रतीक्षित मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी। दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका को 59 रन से हराकर दमदार जीत दर्ज की। अब भारत की नजर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत पर टिकी है, जहां उसका सामना चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। दूसरी ओर, पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

भारतीय महिला टीम को पाकिस्तान को हराने के लिए एक शानदार प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना होगा। हालांकि पाकिस्तान की टीम भारत के मुकाबले कमजोर नजर आ रही है। ये मैच भारत नहीं बल्कि श्रीलंका में होगा और वहां के कंडीशन का ध्यान भी टीम इंडिया को रखना होगा।

पाकिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना के साथ प्रतिका रावल कर सकती हैं जबकि इसके बाद बैटिंग क्रम में हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और दिप्ति शर्मा होंगी। टीम में ऑलराउंडर के रूप में दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा होंगी जबकि प्रतिका रावल भी कुछ ओवर टीम के लिए फेंक सकती हैं। इसके अलावा टीम में अन्य गेंदबाजों को रूप में क्रांति गौड़ और श्री चरणी होंगी।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी
बेंच- राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, उमा छेत्री।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here