20.8 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

रिपोर्ट में आया बड़ा खुलासा: रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाने की असली वजह

नई दिल्ली: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया और यह जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई। यह फैसला आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि टीम के नेतृत्व में नई ऊर्जा और स्थिरता लाई जा सके। हालांकि, रोहित शर्मा अभी भी भारतीय वनडे टीम का हिस्सा बने हुए हैं और अपनी भूमिका में योगदान जारी रखेंगे।

रिपोर्ट में खुलासा: रोहित के रहने से टीम माहौल बिगड़ सकता था

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीओआई से बात करते हुए बीसीसीआई ने कहा कि रोहित के वनडे कप्तान बने रहने से टीम का कल्चर प्रभावित हो सकता था। रोहित ने 2024 विश्व कप में भारत को खिताबी जीत दिलाने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ दिया था और इंग्लैंड दौरे के लिए चयन बैठक से कुछ दिन पहले ही रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित जैसे कद के खिलाड़ी को नेतृत्व की भूमिका में रखने का मतलब होता कि वो ड्रेसिंग रूम में अपने सिद्धांतों को जारी रखते, लेकिन उनके केवल वनडे में खेलने से जो सबसे कम खेला जाने वाला फॉर्मेट है इससे टीम की संस्कृति (कल्चर) बिगड़ सकती थी। टीम में दो तरह से विचार के चलने से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी असर पड़ सकता था और इसकी वजह से ही ऐसा फैसला किया गया।

भारतीय चयन समिति ने नए वनडे कप्तान के साथ-साथ टीम को नया उप-कप्तान भी दिया है। श्रेयस अय्यर को आईपीएल में उनके शानदार नेतृत्व के लिए यह सम्मान मिला है, और उन्हें वनडे टीम का नया उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। श्रेयस ने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए टीम को पहली बार फाइनल तक पहुंचाया था। इसके बाद 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को विजेता बनाया और 2025 में अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को भी फाइनल तक पहुंचाने में सफलता हासिल की। उनके नेतृत्व कौशल को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में उप-कप्तान का महत्वपूर्ण पद सौंपा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles