रोहित की वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद गावस्कर ने क्यों दी चेतावनी?

0

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से ठीक पहले रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटाने के फैसले पर खुलकर अपनी राय व्यक्त की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि चयन समिति ने सही फैसला लिया है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यह सिर्फ शुरुआत हो सकती है और आगे और भी बुरी खबरें सामने आ सकती हैं। गावस्कर के इस बयान ने टीम के भविष्य और नेतृत्व के बदलाव को लेकर व्यापक चर्चा को जन्म दिया है।

सुनील गावस्कर का बड़ा बयान: ‘आने वाली हैं और भी बुरी खबरें’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गावस्कर ने बात करते हुे कहा कि भारत हर साल बहुत कम वनडे खेलता है और रोहित को किसी बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अभ्यास नहीं मिलेगा जिससे गिल को भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार करना सही लगता है। उन्होंने आगे कहा कि हमें नहीं पता कि रोहित शर्मा 2027 विश्व कप के लिए तैयार होंगे या नहीं। वह अभी केवल वनडे खेलते हैं और अगर हम इंटरनेशनल कैलेंडर देखें तो भारतीय टीम ज्यादा वनडे मैच नहीं खेल रही है।

उन्होंने आगे कहा द्विपक्षीय दौरों में ज्यादातर टेस्ट और टी20 मैच शामिल होते हैं। अगर रोहित साल में केवल 5-7 वनडे ही खेलेंगे तो उन्हें उस तरह का अभ्यास नहीं मिलेगा जिसकी आपको विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए जरूरत होती है। अगर टीम में उनकी जगह पक्की नहीं है तो शुभमन गिल को तैयार करने का फैसला लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा को भारत की वनडे कप्तानी से हटाना टीम के लिए और भी बुरी खबरों की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो खिलाड़ी अगले दो सालों में अपनी उपलब्धता या फिटनेस को लेकर अनिश्चित हैं, उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। गावस्कर ने कहा, “अगर आप यह नहीं कह सकते कि आप अगले दो सालों के लिए तैयार होंगे या नहीं, तो और बुरी खबरों के लिए तैयार रहें।” उन्होंने यह भी बताया कि रोहित को इस बात का एहसास है कि यदि वे सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलना चाहते हैं तो उन्हें ज्यादा प्रैक्टिस करनी होगी और विजय हज़ारे ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंटों में प्रदर्शन करना होगा। शायद इसी कारण से उन्होंने इस रुख को अपनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here