विमेंस वर्ल्डकप 2025: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर दर्ज की पहली जीत

0

एनएसटी न्यूज, इंदौर। साउथ अफ्रीका ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इंदौर के होलकर स्टेडियम में अफ्रीकी टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया। मैच में 232 रन का लक्ष्य पाने उतरी साउथ अफ्रीका ने 40.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनर ताजमिन ब्रिट्ज ने 89 बॉल में शतक जमाया और सुने लुस ने 81 रन नाबाद बनाए। ताजमिन ब्रिट्ज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रन बनाए। कप्तान सोफी डिवाइन ने 85 रन की पारी खेली जबकि ब्रूके हैलीडे ने 45 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। न्यूजीलैंड की पारी में सूजी बेट्स 0 पर आउट हुईं और पावरप्ले में टीम का स्कोर 38/1 था। सोफी डिवाइन ने तीसरे और चौथे विकेट के लिए क्रमशः 57 और 86 रन की साझेदारी की।

साउथ अफ्रीका की रन चेज में शुरुआत धीमी रही और पहले विकेट के रूप में कप्तान लौरा वॉलवार्ट 14 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद ताजमिन ब्रिट्ज और सुने लुस ने दूसरे विकेट के लिए 159 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। अंत में सुने लुस के चौके के साथ टीम ने लक्ष्य हासिल किया और जीत दर्ज की। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अपना मजबूत इरादा दिखाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here