22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

ICC रैंकिंग: फ्लॉप फॉर्म के बावजूद स्मृति मंधाना नंबर 1, टॉप विकेटटेकर दीप्ति शर्मा को झटका

नई दिल्ली : भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में अभी भी शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं, लेकिन उनकी बढ़त में कमी आई है। मंधाना के पास इस समय 791 रेटिंग अंक हैं और वह इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट से केवल 60 अंकों से आगे हैं। यह स्थिति तब है जब मंधाना ने भारत और श्रीलंका में चल रहे आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 के दो मुकाबलों में कुल मिलाकर सिर्फ 31 रन बनाए हैं। उनकी हालिया फॉर्म ने रैंकिंग में उनकी पकड़ को थोड़ा कमजोर किया है।

भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने महिला विश्व कप 2025 में श्रीलंका के खिलाफ 8 और पाकिस्तान के खिलाफ 23 रन बनाए हैं। हालांकि, विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने लगातार शतक लगाए थे। खास यह है कि महिला विश्व कप 2025 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को वनडे गेंदबाजी रैंकिंग नुकसान हुआ है। दीप्ति शर्मा महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष-5 से बाहर हो गईं हैं। अब वह एक स्थान के नुकसान के बाद छठवें नंबर पर खिसक गईं हैं। उनके 640 रेटिंग अंक हैं। दीप्ति शर्मा शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन 792 रेटिंग अंकों के साथ नवीनतम गेंदबाजी सूची में शीर्ष पर हैं।

महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 713 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स (706) और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (697) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप शतकों के बाद काफी सुधार किया है। ताजमिन और गार्डनर क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर पहुंचकर स्मृति मंधाना से अंतर कम कर लिया है। ताजमिन दो स्थान ऊपर पहुंचीं, जबकि गार्डनर सात स्थान ऊपर चढ़कर अपने करियर की नई ऊंचाई पर पहुंच गईं।

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। वह सात स्थान ऊपर चढ़कर अब आठवें पायदान पर पहुंच गई हैं। वहीं, पाकिस्तान की बाएं हाथ की ओपनर सिदरा अमीन ने भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग की बराबरी करते हुए टॉप-10 में जगह बना ली है। वह अब दसवें स्थान पर काबिज हैं। सिदरा ने यह उपलब्धि भारत के खिलाफ 5 अक्टूबर 2025 को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में 81 रन की शानदार पारी खेलकर हासिल की।

आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग
क्रम देश खिलाड़ी रेटिंग अंक करियर बेस्ट रैंकिंग
1 भारत स्मृति मंधाना 791 818 बनाम ऑस्ट्रेलिया, दिल्ली 2025
2 इंग्लैंड नैट साइवर-ब्रंट 731 807 बनाम श्रीलंका, लीसेस्टर 2023
3 ऑस्ट्रेलिया बेथ मूनी 713 776 बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्टल 2023
04 (2 स्थान का फायदा) दक्षिण अफ्रीका ताजमिन ब्रिट्स 706 706 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर 2025
05 (7 स्थान का फायदा) ऑस्ट्रेलिया एश्ले गार्डनर 697 697 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर 2025
06 (1 स्थान का नुकसान) ऑस्ट्रेलिया एलिस पेरी 696 776 बनाम भारत, वडोदरा 2018
07 (3 स्थान का नुकसान) दक्षिण अफ्रीका लॉरा वोल्वार्ड्ट 691 773 बनाम इंग्लैंड, पोटचेफस्ट्रूम 2024
08 (7 स्थान का फायदा) न्यूजीलैंड सोफी डिवाइन 685 685 बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर 2025
09 (1 स्थान का नुकसान) इंग्लैंड एमी जोंस 668 689 बनाम वेस्टइंडीज, टॉन्टन 2025
10 श्रीलंका चमारी अटापट्टू 664 774 बनाम दक्षिण अफ्रीका, पोटचेफस्ट्रूम 2024
आईसीसी महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग
क्रम देश खिलाड़ी रेटिंग अंक करियर बेस्ट रैंकिंग
01 इंग्लैंड सोफी एक्लेस्टोन 792 802 बनाम न्यूजीलैंड, वॉर्सेस्टर 2024
02 ऑस्ट्रेलिया एश्ले गार्डनर 692 740 बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न 2025
03 ऑस्ट्रेलिया मेगन शट 666 766 बनाम वेस्टइंडीज, एंटिगुआ 2019
04 ऑस्ट्रेलिया किम गर्थ 663 663 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर 2025
05 (1 स्थान का फायदा) दक्षिण अफ्रीका मारिजान कैप 659 749 बनाम वेस्टइंडीज, एंटिगुआ 2021
06 (1 स्थान का नुकसान) भारत दीप्ति शर्मा 640 704 बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद 2024
07 (1 स्थान का फायदा) ऑस्ट्रेलिया अलाना किंग 637 647 बनाम भारत, न्यू चंडीगढ़ 2025
08 (1 स्थान का नुकसान) वेस्टइंडीज हेले मैथ्यूज 634 671 बनाम न्यूजीलैंड, एंटिगुआ 2022
09 बांग्लादेश नाहिदा अख्तर 633 633 बनाम पाकिस्तान, कोलंबो (आरपीएस) 2025
10 इंग्लैंड चार्ली डीन 619 625 बनाम भारत, लॉर्ड्स, 2025

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles