नवनीत राठी ने जीते दो खिताब, तरुण गुरु बने सिंगल के चैंपियन, मोहन–सचिन और रेणु बने चैम्पियन

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल. टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित 30वीं रिलायंस ट्रॉफी इंटर प्रेस टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2025 का समापन रविवार को हुआ। सिंगल्स वर्ग में तरुण गुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कृष्णकांत गंगवार को 11-8, 11-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया। युगल मुकाबले में मोहन द्विवेदी और सचिन मदनानी की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाया और रामकृष्ण यदुवंशी–राशनलाल की जोड़ी को 11-9, 11-7 से हराकर विजेता बने।

नवनीत राठी ने जीते डबल टाइटल

ओपन कैटेगरी में नवनीत राठी ने दोहरा खिताब जीतकर अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने सिंगल्स फाइनल में सचिन मदनानी को 11-7, 11-6 से हराया। वहीं, डबल्स फाइनल में चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के साथ जोड़ी बनाकर कुलदीप सिंघौरिया–दामोदर आर्य को 11-9, 8-11, 11-7 से पराजित किया। नवनीत के प्रदर्शन ने पूरे टूर्नामेंट में खास छाप छोड़ी और दर्शकों से खूब सराहना मिली।

महिला वर्ग में रेणु का जलवा

महिला सिंगल्स फाइनल में रेणु ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए उदिता वर्मा को 11-8, 8-11, 11-7 से मात दी और चैम्पियन बनीं। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कयाकिंग-केनोइंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बलवीर सिंह कुशवाह, मप्र भौतिक चिकित्सा कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील पांडे, भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष मुमताज खान, पासपोर्ट ऑफिसर वेद वाजपेयी, भोपल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी, बीडीसीए उपाध्यक्ष सुशील सिंह ठाकुर और अभय कुमार चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here