IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा का नया लुक, फिटनेस में सुधार, करेंगे जोरदार वापसी?

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में वह मैदान पर दिखाई देंगे, लेकिन इस बार चर्चा केवल उनके खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके नए लुक और बेहतर फिटनेस को लेकर भी है। 38 वर्षीय रोहित शर्मा को 50 ओवर फॉर्मेट की कप्तानी से हटाए जाने के बाद अब उन्होंने खुद को एक नए अंदाज में प्रस्तुत किया है और फैंस उनकी शानदार वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है और अब वह पहले से कहीं ज्यादा ‘दुबले और फिट’ नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा ने 17 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ त्रिकोणीय शृंखला के फाइनल में सुर्खियाँ बटोरी थीं।

तस्वीरें सामने आने के बाद रोहित शर्मा की फिटनेस पर उठे सवाल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया के पूर्व सहायक कोच और रोहित के करीबी दोस्त अभिषेक नायर ने खुलासा किया कि यह बदलाव सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बाद शुरू हुआ था। अभिषेक नायर ने कहा, ‘रोहित के वजन को लेकर कई बातें हो रही थीं। एयरपोर्ट पर आई कुछ तस्वीरों के बाद लोगों ने उनकी फिटनेस पर सवाल उठाए, इसलिए उन्होंने खुद को फिर से तैयार किया, ताकि वह ज्यादा स्वस्थ, तेज और फिट बन सकें। ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत से पहले भारतीय टीम ने गुरुवार को पर्थ में अपना पहला अभ्यास सत्र किया।

नेट्स पर रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक साथ बल्लेबाजी करते देखा गया। इस दौरान रोहित की हेड कोच गौतम गंभीर से भी लंबी बातचीत हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक नायर का मानना है कि रोहित शर्मा चाहे कप्तानी संभालें या न संभालें, उनका खेल का अंदाज हमेशा वही रहेगा जो उन्हें टीम का भरोसेमंद सदस्य बनाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नायर ने कहा, “कप्तान हों या न हों, रोहित हमेशा अपनी टीम और साथियों के लिए उसी लगन और समर्पण के साथ खेलेंगे।”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज वनडे शेड्यूल
वनडे मैच तारीख मैदान समय (भारतीय समयानुसार)
पहला वनडे इंटरनेशनल 19 अक्टूबर 2025 पर्थ 9:00 बजे से शुरू
दूसरा वनडे इंटरनेशनल 23 अक्टूबर 2025 एडिलेड 9:00 बजे से शुरू
तीसरा वनडे इंटरनेशनल 25 अक्टूबर 2025 सिडनी 9:00 बजे से शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here