एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने विभिन्न चयन समितियों और उप समितियों की घोषणा की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभी समितियों के प्रमुख संघ के सचिव शांति कुमार जैन होंगे। यह समितियां खिलाड़ियों के चयन से लेकर क्रिकेट के विकास कार्यों तक जिम्मेदारी निभाएंगी। संघ का उद्देश्य चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और संभाग स्तर पर खेल ढांचे को मजबूत करना है।
खिलाड़ियों की चयन समितियां गठित
सीनियर और अंडर–22 बालक चयन समिति की अध्यक्षता प्रदीप देशमुख करेंगे। समिति में आर.के. दीक्षित (उपाध्यक्ष), राजीव सक्सेना (संयोजक), अथर अहमद, उमर ख़ान बाबा, डी.के. जैन और संदीप सिंह डोंगर (विदिशा) सदस्य होंगे। अंडर–13, अंडर–15 और अंडर–18 बालक समिति के अध्यक्ष अविनाश पाठक होंगे। समिति में अभिषेक सिंह (संयोजक), अरविंद वर्मा, अजय डेविड, जितेंद्र प्रताप सिंह, समीर मिरीकर और अमिताभ वर्मा शामिल हैं। अंडर–15, अंडर–18 बालिकाएं और सीनियर महिला समिति में सी.एस. धाकड़ (अध्यक्ष), अनामिका सिंह (संयोजक), मुजीब उद्दीन, ललिता हासवानी, ममता शर्मा, दिव्यांगी वर्मा और वीरेन्द्र वर्मा सदस्य होंगे।
विकास, वित्त और अंपायर समितियां भी बनीं
क्रिकेट विकास समिति में इक़बाल सिद्दीकी (अध्यक्ष), दिलीप अवस्थी, यशवीर सिंह, प्रेयश सक्सेना और उत्कर्ष नायक शामिल किए गए हैं। वित्त समिति में राघवेंद्र सिंह तोमर (अध्यक्ष), आदित्य विजय सिंह, अविनाश पाठक, मुदित शेजवार और ज्योति प्रकाश त्यागी होंगे। अंपायर समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह तिमने होंगे, जिनके साथ पीयूष सिंह बघेल और विजयेंद्र परिहार सदस्य होंगे। आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee) की अध्यक्षा शिखा बावा होंगी, जबकि शक्ति दुबे और ललिता हासवानी सदस्य होंगी। बीडीसीए पर्यवेक्षक (BDCA Observers) में रजत मोहन वर्मा, जुनैद किदवई, डॉ. सुशील सिंह ठाकुर, अरुण त्यागी, अथर अहमद, राशिद खान, सुरेश चनानी, पंकज ठाकुर, भुवन शुक्ला, मुजीब उद्दीन, समद ख़ान दादा, अतुल तिवारी, अज़हर (रायसेन), मोहसिन हसन, तथा विदिशा और राजगढ़ के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने कहा कि नई समितियां खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेंगी और संभाग स्तर पर क्रिकेट को नई दिशा देंगी।
सीनियर एवं अंडर–22 बालक: प्रदीप देशमुख – अध्यक्ष, आर. के. दीक्षित – उपाध्यक्ष, राजीव सक्सेना – संयोजक, अथर अहमद, उमर ख़ान बाबा, डी. के. जैन, संदीप सिंह डोंगर (विदिशा)।
अंडर–13, अंडर–15 एवं अंडर–18 बालक: अविनाश पाठक – अध्यक्ष, अभिषेक सिंह – संयोजक, अरविंद वर्मा, अजय डेविड, जितेंद्र प्रताप सिंह, समीर मिरीकर, अमिताभ वर्मा।
अंडर–15, अंडर–18 बालिकाएं एवं सीनियर महिला: सी. एस. धाकड़ – अध्यक्ष, अनामिका सिंह – संयोजक, मुजीब उद्दीन, ललिता हासवानी, ममता शर्मा, दिव्यांगी वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा।
आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee): शिखा बावा – अध्यक्षा / प्रेसीडिंग ऑफिसर, शक्ति दुबे, ललिता हासवानी।
क्रिकेट विकास समिति (Cricket Development Committee): इक़बाल सिद्दीकी (अध्यक्ष ), दिलीप अवस्थी, यशवीर सिंह, प्रेयश सक्सेना, उत्कर्ष नायक।
वित्त समिति (Finance Committee): राघवेंद्र सिंह तोमर – अध्यक्ष, आदित्य विजय सिंह, अविनाश पाठक, मुदित शेजवार, ज्योति प्रकाश त्यागी।
अंपायर समिति (Umpires Committee): राजेश सिंह तिमने – अध्यक्ष, पीयूष सिंह बघेल, विजयेंद्र परिहार।
बीडीसीए पर्यवेक्षक (BDCA Observers): रजत मोहन वर्मा, जुनैद किदवई, डॉ सुशील सिंह ठाकुर, अरुण त्यागी, अथर अहमद, राशिद खान, सुरेश चनानी, पंकज ठाकुर, भुवन शुक्ला, मुजीब उद्दीन, समद ख़ान दादा, अतुल तिवारी, अज़हर (रायसेन), मोहसिन हसन, विदिशा प्रतिनिधि, राजगढ़ प्रतिनिधि।


