सेंट जोसेफ कान्वेंट ईदगाह हिल्स ने बरकरार रखा वॉलीबॉल ट्रॉफी का खिताब

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल के तत्वावधान में आयोजित सेंट मरियम थ्रेसिया अंतरशालेय वॉलीबॉल ट्रॉफी में सेंट जोसेफ कान्वेंट ईदगाह हिल्स की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार विजेता बनने का गौरव हासिल किया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल भावना और तकनीकी कुशलता का प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में टीम ने फादर अग्नेल स्कूल को 4-15, 7-10, 9-15 से हराया, जबकि सेमीफाइनल में कार्मल कॉन्वेंट रतनपुर को 25-4, 11-25 से पराजित किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सेंट जोसेफ ने सेंट पॉल स्कूल को 23-25, 18-25, 11-15 से मात देकर खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

विजेता टीम की आइशा जाफरी को बेस्ट सेटर, महक को बेस्ट स्पाइकर और नित्या ठाकुर को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक रवदीप सिंह मल्हारी, जितेंद्र शुक्ला और श्रद्धा पाटिल के मार्गदर्शन में टीम ने यह सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर लिली, उप प्राचार्य सिस्टर स्टेनिया, खेल विभाग के विष्णु कांत सहाय, अमनदीप कौर और कीर्ति गोस्वामी सहित पूरे विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here