दिलजोत, गुरबानी और पूनम ने एशियन रोइंग चैम्पियनशिप में जीता कांस्य, वियतनाम में रचा इतिहास

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। वियतनाम में आयोजित सीनियर एशियन रोइंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी दिलजोत कौर, गुरबानी कौर और पूनम ने कॉक्स 8 इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। टीम ने तालमेल और दमखम से भारत को एशियाई मंच पर गौरवान्वित किया। यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है।

तीनों खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि अर्जुन अवॉर्डी कैप्टन दलवीर सिंह राठौर के मार्गदर्शन में हासिल की। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाओं ने खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। राज्य के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एशियाई स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि मध्यप्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा है। दिलजोत, गुरबानी और पूनम ने साबित किया कि मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here