सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की सौम्या नाहर का राज्य स्तरीय खो-खो टीम में चयन

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, ईदगाह हिल्स की छात्रा सौम्या नाहर ने एक बार फिर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। उनका लगातार दूसरे वर्ष राज्य स्तरीय खो-खो टीम के लिए चयन हुआ है। सौम्या 17 वर्ष आयु वर्ग में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी और 24 से 27 अक्टूबर तक सारंगपुर, गाडरवाड़ा में होने वाली अंतर संभागीय राज्य स्तरीय शालेय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेंगी। मुख्य प्रशिक्षक विष्णु कांत सहाय ने सौम्या की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सौम्या पिछले वर्ष एसजीएफआई राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, जो उनकी खेल प्रतिभा का प्रमाण है। विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर लिली और उप-प्राचार्य सिस्टर स्टेनिया ने सौम्या को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पूरे विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here