एशिया कप ट्रॉफी विवाद: BCCI ने नकवी को ई-मेल भेजा, ACC का जवाब- ऑफिस आकर लें ट्रॉफी

0

नई दिल्ली. एशिया कप 2025 में भारत की जीत के बाद टीम ने ट्रॉफी के बिना ही जश्न मनाया। बीसीसीआई ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी को ई-मेल भेजकर ट्रॉफी जल्द से जल्द भारत को सौंपने की मांग की है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि अगर नकवी जवाब नहीं देते या विलंब करते हैं, तो मामला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) तक जाएगा। ACC चीफ नकवी ने ई-मेल का जवाब देते हुए कहा कि ट्रॉफी केवल ACC कार्यालय में ही दी जाएगी। नकवी ने कहा कि BCCI राजनीतिक ढंग से मेल भेज रहा है और ट्रॉफी उनके ऑफिस में सुरक्षित है। भारत ने 28 सितंबर को पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीता था, लेकिन प्लेयरों ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। नकवी ने ट्रॉफी फिर दुबई स्थित ACC ऑफिस में छोड़ दी थी। फाइनल के बाद नकवी ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी नहीं लेगी। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलाया था। नकवी ने बताया कि वे प्रेजेंटेशन के समय ‘कार्टून की तरह’ मंच पर खड़े थे। BCCI अब नकवी के जवाब का इंतजार कर रहा है और आवश्यकता पड़ने पर ICC में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here