29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

मध्य प्रदेश ने तमिलनाडु को हराया, राष्ट्रीय टारगेटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचा

एनएसटी न्यूज, भोपाल। टीटी नगर स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय टारगेटबॉल प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। मध्य प्रदेश टारगेटबॉल संघ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में 12वीं जूनियर, 11वीं सब-जूनियर और मिक्स श्रेणी की टीमें हिस्सा ले रही हैं। बालक वर्ग के पहले मैच में तमिलनाडु ने मध्यभारत को 12-02 से हराकर शानदार शुरुआत की। इसके बाद बिहार ने उत्तर प्रदेश को 05-01 से मात दी। वहीं मध्य प्रदेश ने राजस्थान पर 12-02 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मप्र ने 15-14 से रोमांचक जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कल से क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। मुख्य अतिथि के रूप में आलोक मिश्रा (इंचार्ज डायरेक्टर, शारीरिक शिक्षा विभाग, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी), अभिषेक सिंह (महासचिव, मप्र टारगेटबॉल संघ), सोनू पालीवाल (मंडल अध्यक्ष, भाजपा जिला भोपाल), विशाल सपकाले (सदस्य, मप्र टारगेटबॉल संघ) और दिवान चंद्र मौली (एचओडी, क्रीड़ा विभाग, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल) मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles