सीबीएसई नेशनल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट्रल और साउथ जोन की शानदार जीत

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। पीपुल्स पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित सीबीएसई नेशनल गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को गुडारिया और ऑल सेंट क्रिकेट ग्राउंड पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-17 वर्ग में गुडारिया ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में सेंट्रल जोन चैलेंजर्स ने नॉर्थ जोन-2 नाइट्स को 92 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल जोन ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 135 रन बनाए। अनन्या ने 39 गेंदों में 26, समृद्धि ने 36 गेंदों में 38 और आध्या ने 23 गेंदों में 21 रन बनाए। जवाब में नॉर्थ जोन-2 की टीम 10.1 ओवर में मात्र 43 रन पर सिमट गई। इनाया खान ने 11 रन बनाए। सेंट्रल जोन की गेंदबाजी के आगे कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका।

ऑल सेंट ग्राउंड पर अंडर-19 वर्ग में साउथ जोन-2 स्ट्राइकर्स ने नॉर्थ जोन-2 नाइट्स को 48 रनों से मात दी। साउथ जोन ने 17.4 ओवर में 98 रन बनाए, जिसमें स्वरा ने 36 और अदिति रावत ने 17 रन जोड़े। नॉर्थ जोन की टीम 14.4 ओवर में 50 रन पर आउट हो गई। अदिति रावत ने 4 ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट लिए। अंडर-17 वर्ग के तीसरे मुकाबले में नॉर्थ जोन-1 स्ट्राइकर्स ने फार ईस्ट जोन सनराइज को 7 विकेट से हराया। फार ईस्ट जोन ने 72 रन बनाए, जिसे नॉर्थ जोन-1 ने 10.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सिदरा फिर्दौस ने 24 और जिगीसा गुप्ता ने 19 रन की पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here