27.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

बी.एससी. छात्रा तैयबा ने राज्य और राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

एनएसटी न्यूज, भोपाल। संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की बी.एससी. तृतीय वर्ष की छात्रा तैयबा ने शूटिंग खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने 28वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 580/600 के प्रभावशाली स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने 34वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 581/600 स्कोर कर कांस्य पदक भी अपने नाम किया। तैयबा ने 3वीं मध्यप्रदेश स्टेट बिग बोर शूटिंग चैंपियनशिप में 284/300 के शानदार स्कोर के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने खुद को शूटिंग जगत की उभरती हुई खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने तैयबा को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज सदैव छात्राओं के समग्र विकास और उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करता रहेगा। वहीं क्लीनिकल न्यूट्रिशन विभाग की विभागाध्यक्ष हर्षा भटनागर ने कहा कि तैयबा जैसी छात्राएं कॉलेज और प्रदेश दोनों का नाम रोशन करती हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles