एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गोविंद नारायण सिंह स्मृति “दाऊ साहब” कप अंडर-15 इंटर क्लब/अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में सेंचुरियन, अभय गोस्वामी और उड़ान अकादमी ने शानदार जीत दर्ज की। बाबे अली मैदान पर खेले गए पहले मैच में अभय गोस्वामी क्रिकेट अकादमी ने कनारा क्रिकेट क्लब को 102 रनों से हराया। धैर्य तिवारी ने 107 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में देव बघेल और देवांश पाटिल ने 2-2 विकेट झटके। दूसरे मैच में उड़ान क्रिकेट अकादमी ने रोबिन मेनन अकादमी को 212 रनों से हराया। युग सिंह ने 93 और प्रखर सिंह ने 84 रनों की उम्दा पारियां खेलीं। प्रखर सिंह ने गेंदबाजी में 5 विकेट भी लिए।तीसरे मुकाबले में सेंचुरियन क्रिकेट अकादमी ने ओल्ड फ्रेंड्स अकादमी को 300 रनों से मात दी। नवीन ने 123, आर्य ने 60 और अनिमेश ने 50 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रशांत अग्रवाल और पीयूष सिंह ने 3-3 विकेट झटके।टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी।

