रोहित शर्मा पहली बार बने नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, उम्र के लिहाज से सबसे सीनियर टॉपर

0

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर में पहली बार ICC वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में उन्होंने शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया। रोहित अब 781 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर हैं। 38 साल 182 दिन की उम्र में रोहित वनडे इतिहास के सबसे उम्रदराज नंबर-1 बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जो 38 साल 73 दिन की उम्र में टॉप पर पहुंचे थे। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित ने 101 की औसत से 202 रन बनाए थे, जिसमें निर्णायक मैच में शतक भी शामिल था। वह वनडे में नंबर-1 बनने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और शुभमन गिल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। विराट कोहली को ताजा रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह अब छठे स्थान पर हैं। श्रेयस अय्यर एक स्थान ऊपर चढ़कर 9वें स्थान पर पहुंचे हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान टॉप पर बने हुए हैं, जबकि कुलदीप यादव सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में अजमतुल्लाह उमरजई 334 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here