वेस्ट जोन डॉमिनेटर्स और ग्लोबल ग्लेडिएटर्स ओमान ने दर्ज की शानदार जीत

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। पीपुल्स पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई नेशनल गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-17 आयु वर्ग में खेले गए दोनों मुकाबलों में रोमांच और एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला। पहला मैच वेस्ट जोन डॉमिनेटर्स और नॉर्थ जोन-2 नाइट्स के बीच गुराड़िया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जबकि दूसरा मुकाबला ग्लोबल ग्लेडिएटर्स ओमान और सेंट्रल जोन चैलेंजर्स के बीच हुआ।

डॉमिनेटर्स ने 134 रनों से दर्ज की बड़ी जीत

पहले मुकाबले में वेस्ट जोन डॉमिनेटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 170 रन बनाए। टीम की ओर से इधिका शर्मा ने 46 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 68 रन बनाए, जबकि शानवी चौहान ने 52 गेंदों में 49 और परिणीति ने 22 गेंदों में 24 रन जोड़े।  नॉर्थ जोन-2 नाइट्स की ओर से मानवी तेवतिया और भव्य सैनी ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में नॉर्थ जोन की पूरी टीम 14.2 ओवर में 36 रन पर ढेर हो गई।वेस्ट जोन की श्रेया ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में दो रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि अनन्या गोहिल ने दो ओवर में पांच रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं। इस तरह वेस्ट जोन डॉमिनेटर्स ने मुकाबला 134 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

ओमान की टीम ने 29 रनों से किया फाइनल में प्रवेश

दूसरे मुकाबले में ग्लोबल ग्लेडिएटर्स ओमान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 140 रन बनाए। टीम की कप्तान निया ने 49 गेंदों में 46 रन, अमीषी ने 16 गेंदों में 16 और दिशा ने 20 गेंदों में 19 रन बनाए। सेंट्रल जोन चैलेंजर्स की ओर से देविका दुआ और लक्ष्यता ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल जोन की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 111 रन ही बना सकी। समृद्धि ने 40 गेंदों में 45 रन और सारा लुम्बा ने 32 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई। ओमान की ओर से ब्लेसी और देवानंदा ने दो-दो विकेट लेकर टीम को 29 रनों से जीत दिलाई। इन जीतों के साथ वेस्ट जोन डॉमिनेटर्स और ग्लोबल ग्लेडिएटर्स ओमान ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here