36.8 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

ACC राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट 14 नवंबर से, भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 16 नवंबर को

दोहा. एशियन क्रिकेट काउंसिल ने राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुकाबले 14 नवंबर से दोहा में शुरू होंगे और सबसे ज्यादा चर्चा भारत और पाकिस्तान के बीच 16 नवंबर को होने वाले मैच की है। यह दोनों टीमों का एशिया कप 2025 के बाद पहला आमना-सामना होगा। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें खेलेंगी और उन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-A में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हॉन्ग कॉन्ग और श्रीलंका हैं। ग्रुप-B में भारत, ओमान, पाकिस्तान और UAE को जगह मिली है। सभी मैच टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। यह वही प्रतियोगिता है जिसे पहले ACC इमर्जिंग टीम्स एशिया कप कहा जाता था। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश अपनी ‘A’ टीमें उतारेंगे, जबकि हॉन्ग कॉन्ग, ओमान और UAE अपनी सीनियर टीमें मैदान में भेजेंगे। टूर्नामेंट में 14 से 19 नवंबर के बीच रोज दो मैच होंगे। इसके बाद 21 नवंबर को सेमीफाइनल और 23 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले साल के एशिया कप में दोनों टीमों के बीच काफी तनाव देखने को मिला था। भारत ने ACC चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी न लेने का फैसला किया था और भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से हाथ भी नहीं मिलाया था। यह विरोध पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दर्ज किया गया था। टूर्नामेंट का इतिहास भी दिलचस्प है। यह प्रतियोगिता 2013 में शुरू हुई थी और अब तक छह सीजन हो चुके हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका दो-दो खिताब जीतकर सबसे सफल टीमें हैं। भारत और अफगानिस्तान ने एक-एक बार ट्रॉफी जीती है। मौजूदा चैंपियन अफगानिस्तान है, जिसने 2024 में ओमान में श्रीलंका को फाइनल में सात विकेट से हराया था। दोहा में होने वाला यह टूर्नामेंट एशिया की उभरती प्रतिभाओं को मौका देगा और साथ ही भारत-पाक मैच इसे और खास बना देगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles