28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

47 साल का इंतजार खत्म: भारत पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन

-भारत ने रचा इतिहास, पहली बार बना वनडे वर्ल्ड चैंपियन

-प्लेयर आफ द मैच- शैफाली वर्मा, 87 रन और दो विकेट

-प्लेयर आफ द टूर्नामेंट- दीप्ती शर्मा, 215 रन, 22 विकेट

नवी मुंबई। नवी मुंबई में रविवार भारतीय महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन बन गया। टीम इंडिया विमेंस ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया। 47 साल का इंतजार खत्म हुआ और DY पाटील स्टेडियम में खचाखच भरा माहौल इस जीत का गवाह बना। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन भारत की बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बना ली। भारत ने सात विकेट खोकर 298 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके सामने अफ्रीकी टीम 246 पर ऑलआउट हो गई। प्लेयर आफ द मैच शैफाली वर्मा बनी उन्होंने 87 रन बनाए और दो अहम विकेट लिए। जबकि दीप्ती शर्मा प्लेयर आफ द सीरीज बनीं, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 215 रन बनाए और 22 विकेट अपने नाम किए।

शेफाली और दीप्ति की बल्लेबाजी से मजबूत स्कोर

भारतीय पारी की नींव शेफाली वर्मा ने रखी। उन्होंने 87 रन की दमदार पारी खेली। उनके साथ दीप्ति शर्मा ने 58 रन बनाए, जबकि स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रन जोड़े। भारत लगातार साझेदारियों के दम पर आगे बढ़ा और आखिरी ओवरों में तेजी से रन जोड़कर बड़ा टोटल खड़ा किया। साउथ अफ्रीका के लिए आयाबोंगा खाका सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 3 विकेट लिए, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रोक नहीं सकीं।

 

लौरा वोल्वार्ट के शतक के बाद अफ्रीका बिखरा

साउथ अफ्रीका की शुरुआत धीमी रही, लेकिन कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने मैच को एकतरफा नहीं होने दिया। उन्होंने लगातार दूसरा शतक लगाया। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 169 रन बनाने के बाद फाइनल में भी उन्होंने 101 रन की पारी खेली। उनके साथ अनेरे डेरेकसन ने 35 रन बनाए और दोनों ने छठे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी कर मैच को रोमांचक बनाया। इसी बीच डेरेकसन ने राधा यादव के एक ओवर में दो छक्के और एक फ्री हिट पर छक्का लगाकर 13 रन बटोर लिए। लेकिन टीम इंडिया ने धैर्य नहीं खोया और धीरे-धीरे मैच वापस अपनी तरफ खींच लिया।

दीप्ति का जादुई ओवर, यहीं मैच पलटा

भारत की जीत में सबसे बड़ा मोड़ 42वां ओवर था। दीप्ति शर्मा ने इस ओवर में फाइनल का रुख पूरी तरह पलट दिया। उन्होंने पहली ही गेंद पर वोल्वार्ट को कैच आउट कराया। वोल्वार्ट का विकेट भारतीय टीम के लिए राहत से ज्यादा जीत की उम्मीद लेकर आया। इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने क्लो ट्रायोन को LBW कर दिया। इसी बीच दीप्ति ने 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेरेकसन को बोल्ड भी किया था। उनकी शानदार गेंदबाजी ने साउथ अफ्रीका के मध्यक्रम को पूरी तरह तोड़ दिया और वे पांच विकेट लेकर मैच की हीरो बन गईं।

आखिरी ओवरों में साउथ अफ्रीका दबाव में टूटा, खाके का रन आउट निर्णायक

45वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने नौवां विकेट गंवा दिया, जब रन लेने की कोशिश में आयाबोंगा खाका रन आउट हो गईं। इसके बाद 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर नदिन डी क्लर्क ने फुल टॉस पर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने कवर्स पर आसान कैच पकड़ लिया। इसी विकेट के साथ साउथ अफ्रीका 246 पर ऑलआउट हुई और भारत ने 52 रन से जीत दर्ज कर इतिहास अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी, स्टेडियम में झूमता हुआ भीड़ और तिरंगे की लहर—सब मिलकर इस पल को अविस्मरणीय बना गए।

ICC महिला विश्व कप – फाइनल (D/N)

नवी मुंबई, डीवाई पाटिल स्टेडियम | 2 नवंबर 2025
भारत महिला ने 52 रन से जीत दर्ज की


भारत महिला – 298/7 (50 ओवर)

बल्लेबाजी

बल्लेबाज

गें

मि

4

6

स्ट्राइक रेट

स्मृति मंधाना c जाफ्टा b ट्राइऑन 45 58 65 8 0 77.58
शेफाली वर्मा c लूस b खाका 87 78 101 7 2 111.53
जेमिमाह रोड्रिग्स c वुल्फार्ट b खाका 24 37 43 1 0 64.86
हरमनप्रीत कौर (कप्तान) b म्लाबा 20 29 46 2 0 68.96
दीप्ति शर्मा रन आउट 58 58 85 3 1 100.00
अमनजोत कौर c & b डी क्लर्क 12 14 17 1 0 85.71
ऋचा घोष (विकेटकीपर) c डर्कसन b खाका 34 24 24 3 2 141.66
राधा यादव नाबाद 3 3 4 0 0 100.00

अतिरिक्त: 15 (lb 2, nb 1, w 12)
कुल: 298/7 (50 ओवर, रन रेट 5.96)

बल्लेबाजी नहीं की: श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह

विकेट पतन:

104, 166, 171, 223, 245, 292, 298


साउथ अफ्रीका महिला – 246 ऑलआउट (45.3 ओवर, लक्ष्य 299)

बल्लेबाजी

बल्लेबाज

गें

मि

4

6

स्ट्राइक रेट

लौरा वुल्फार्ट (कप्तान) c कौर b दीप्ति 101 98 158 11 1 103.06
तेज़मिन ब्रिट्स रन आउट 23 35 40 2 1 65.71
अन्नेका बोश lbw b श्री चरणी 0 6 9 0 0 0.00
सुने लूस c & b शेफाली 25 31 31 4 0 80.64
मरीज़ान काप c ऋचा b शेफाली 4 5 7 0 0 80.00
सिनालो जाफ्टा c राधा b दीप्ति 16 29 23 1 0 55.17
अनेरे डर्कसन b दीप्ति 35 37 36 1 2 94.59
क्लोई ट्राइऑन lbw b दीप्ति 9 8 10 1 0 112.50
नडीन डी क्लर्क c हरमनप्रीत b दीप्ति 18 19 21 3 0 94.73
आयाबोंगा खाका रन आउट 1 7 15 0 0 14.28
नोनकुलुलेको म्लाबा नाबाद 0 0 2 0 0

अतिरिक्त: 14 (nb 2, w 12)
कुल: 246/10 (45.3 ओवर, रन रेट 5.40)

विकेट पतन:  51, 62, 114, 123, 148, 209, 220, 221, 246, 246


भारत महिला – गेंदबाजी

गेंदबाज

ओवर

मेडन

रन

विकेट

इकॉनमी

रेणुका सिंह 8 0 28 0 3.50
क्रांति गौड़ 3 0 16 0 5.33
अमनजोत कौर 4 0 34 0 8.50
दीप्ति शर्मा 9.3 0 39 5 4.10
श्री चरणी 9 0 48 1 5.33
राधा यादव 5 0 45 0 9.00
शेफाली वर्मा 7 0 36 2 5.14

साउथ अफ्रीका महिला – गेंदबाजी

गेंदबाज

ओवर

मेडन

रन

विकेट

इकॉनमी

मरीज़ान काप 10 1 59 0 5.90
आयाबोंगा खाका 9 0 58 3 6.44
नोनकुलुलेको म्लाबा 10 0 47 1 4.70
नडीन डी क्लर्क 9 0 52 1 5.77
सुने लूस 5 0 34 0 6.80
क्लोई ट्राइऑन 7 0 46 1 6.57

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles