सीनियर इंटर-जोनल T20 ट्रॉफी: शेफाली वर्मा को सौंपी गई उत्तर क्षेत्र की कमान, जानिए सभी छह टीमों का पूरा विवरण

0

नई दिल्ली : भारत की महिला वनडे विश्व कप विजेता टीम में अहम भूमिका निभाने वाली शेफाली वर्मा को सीनियर इंटर-जोनल टी20 ट्रॉफी में उत्तर क्षेत्र की कप्तान नियुक्त किया गया है। यह टूर्नामेंट मंगलवार, 4 नवंबर से नगालैंड में शुरू हुआ है और 14 नवंबर तक चलेगा। इसमें कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। बीसीसीआई की क्षेत्रीय चयन समितियों ने अपनी-अपनी टीमों का चयन किया है। उत्तर क्षेत्र की टीम अपना पहला मुकाबला 6 नवंबर से खेलेगी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 नवंबर 2025 (रविवार) को नवी मुंबई में खेले गए महिला वनडे विश्व कप फाइनल में 21 वर्षीय शेफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 87 रन की बेहतरीन पारी खेलने के साथ-साथ 36 रन देकर दो विकेट भी चटकाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यह मुकाबला 52 रनों से जीता और पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि शेफाली को चोटिल प्रतिका रावल की जगह सेमीफाइनल से ठीक पहले टीम में शामिल किया गया था।

जानिए, सीनियर इंटर-जोनल टी20 ट्रॉफी की सभी छह टीमें
  • उत्तर क्षेत्र: शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), दीया यादव, आयुषी सोनी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), एसएम सिंह, भारती रावल, बवनदीप कौर, मन्नत कश्यप, अमनदीप कौर, कोमलप्रीत कौर, अनन्या शर्मा, सोनी यादव, नाज़मा, नंदिनी।
  • मध्य क्षेत्र: नुजहत परवीन (कप्तान और विकेटकीपर), निकिता सिंह (उपकप्तान), सिमरन दिलबहादुर, नेहा बडवाइक, अनुष्का शर्मा, वैष्णवी शर्मा, शुचि उपाध्याय, अनन्या दुबे, मोना मेश्राम, सुमन मीना, दिशा कसाट, संपदा दीक्षित, अंजलि सिंह, अमीषा बहुखंडी, नंदनी कश्यप (विकेटकीपर)।
  • पूर्वी क्षेत्र: मीता पॉल (कप्तान), अश्विनी कुमारी (उप-कप्तान), प्रियंका लूथरा, धारा गुज्जर, तनुश्री सरकार, रश्मी गुढ़िया (विकेटकीपर), जिन्तिमणि कलिता, रश्मी डे, तन्मयी बेहरा, सुश्री दिव्यदर्शनी, टिटास साहू, सैका इशाक, आरती कुमारी, ममता पासवान, प्रियंका अचार्जी।
  • उत्तर पूर्व क्षेत्र: देबस्मिता दत्ता (कप्तान), नबाम यापु (उप-कप्तान), किरणबाला हाओरुंगबाम, लालरिनफेली पौतु, रितिसिया नोंगबेट, नजमीन खातून (विकेटकीपर), समयिता प्रधान, प्रियंका कुर्मी, विपेनी, नंदिका कुमारी, नबाम अभि, प्रणिता छेत्री, सोलिना जाबा, प्रिमुला छेत्री, रंजीता कोइजाम।
  • पश्चिम क्षेत्र: अनुजा पाटिल (कप्तान), सयाली सतघरे (उप-कप्तान), पूनम खेमनार, धरानी थप्पेटला, तेजल हसब्निस, साइमा ठाकोर, हुमैरा काजी, इरा जाधव, किरण नवगिरे, अमृता जोसेफ, केशा पटेल, अर्शिया धारीवाल, उमेश्वरी जेठवा (विकेटकीपर), सिमरन पटेल, इशिता खले।
  • दक्षिण क्षेत्र: निकी प्रसाद (कप्तान), सब्बीनेनी मेघना (उप-कप्तान), कमलिनी जी (विकेटकीपर), वृंदा दिनेश, युवाश्री के, आशा सोभना, चल्लुरु प्रत्युषा, प्रणवी चंद्रा, सहाना पवार, सयाली अनिल लोनकर, मडीवाला ममता (विकेटकीपर), सजना सजीवन, मोनिका पटेल, शबनम शकील, अनुषा सुंदरेसन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here