BCCI ने घोषित की U-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी की टीमें, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को मिला मौका

0

नई दिल्ली: भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को आगामी पुरुष अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट बुधवार, 5 नवंबर से हैदराबाद में शुरू होगा। बीसीसीआई ने मंगलवार, 4 नवंबर को चार टीमों की घोषणा की, जिनमें अन्वय को टीम सी में जगह दी गई है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में पहचाने जाने वाले अन्वय के लिए यह एक बड़ा मौका है। यह टूर्नामेंट हर साल आयोजित किया जाता है और युवा खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन और प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, “जूनियर चयन समिति ने 5 से 11 नवंबर 2025 तक हैदराबाद में खेले जाने वाली पुरुष अंडर-19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए टीमों का चयन किया है।” इस टूर्नामेंट में आरोन जॉर्ज की कप्तानी वाली टीम सी अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार, 7 नवंबर को टीम बी के खिलाफ करेगी, जिसकी अगुआई वेदांत त्रिवेदी कर रहे हैं।

टीम इस प्रकार हैं

टीम ए: विहान मल्होत्रा ​​(कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (उपकप्तान और विकेटकीपर), वंश आचार्य, बालाजी राव (विकेटकीपर), लक्ष्य रायचंदानी, विनीत वीके, मार्कंडेय पांचाल, सात्विक देसवाल, वी यशवीर, हेमचुदेशन जे, आरएस अंबरीश, हनी प्रताप सिंह, वासु देवानी, युधाजीत गुहा, इशान सूद।

टीम बी: वेदांत त्रिवेदी (कप्तान), हरवंश सिंह (उपकप्तान और विकेटकीपर), वाफी कच्छी, सागर विर्क, सायन पॉल, वेदांत सिंह चौहान, प्रणव पंत, अहित सलारिया (विकेटकीपर), बी के किशोर, अनमोलजीत सिंह, नमन पुष्पक, डी दीपेश, मोहम्मद मलिक, महामद यासीन सौदागर, वैभव शर्मा।

टीम सी: आरोन जॉर्ज (कप्तान), आर्यन यादव (उपकप्तान), अंकित चटर्जी, मणिकांत शिवानंद, राहुल कुमार, यश कासवांकर, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), युवराज गोहिल (विकेटकीपर), खिलान ए पटेल, कनिष्क चौहान, आयुष शुक्ला, हेनिल पटेल, लक्ष्मण प्रुथी, रोहित कुमार दास, मोहित उलवा।

टीम डी: चंद्रहास दाश (कप्तान), मौल्यराजसिंह चावड़ा (उपकप्तान), शांतनु सिंह, अर्नव बुग्गा, अभिनव कन्नन, कुशाग्र ओझा, आर्यन सकपाल (विकेटकीपर), ए रापोल (विकेटकीपर), विकल्प तिवारी, मोहम्मद एनान, अयान अकरम, उधव मोहन, आशुतोष महिदा, एम तोशिथ यादव, सोलिब तारिक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here