भोपाल। किंशुक श्रीवास की शानदार बल्लेबाज़ी एवं सचिन यादव, मनोज यादव और योगेश यादव की शानदार गेंदबाजी की मदद से राजगढ़ जिला क्रिकेट संघ ने अरेरा क्रिकेट अकादमी को 36 रनों से हराकर पांचवीं ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइज कप क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। तीनों गेंदबाजों ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लेकर अरेरा को बैक फुट पर पहुंचाया।
भोपाल संभाग क्रिकेट संघ एवं पब्लिक वाणी के तत्वाधान में ओल्ड केपियन मैदान पर खेली जा रही अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइस क्रिकेट प्रतियोगिता में आज अरेरा क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर राजगढ़ ज़िला क्रिकेट संघ को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। राजगढ़ ने किनसुक श्रीनिवास के 62 एवं देवेंद्र यादव के 58 रनों की मदद से 35.5 ओवर में 10 विकेट होकर 165 रन बनाएं। अरेरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोशन नायक में तीन, अर्जुन शुक्ला ने दो,प्रिंस, शुभम व आयुष ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया।
राजगढ़ के 165 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अरेरा अकादमी 31 ओवर में 129 रन बनाकर आल आउट हो गई। उसकी ओर से पीयूष सिंह ने 55,आयुष ने 43 रनों की पारी खेली।शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। राजगढ़ की ओर से सचिन यादव, मनोज यादव, योगेश यादव ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लेकर अरेरा को हार के लिए मजबूर किया। राजा को भी एक विकेट मिला।
मैच मैं शानदार बल्लेबाजी के लिए किंशुक श्रीवास को मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के सचिव श्रीमान शांति कुमार जैन ,राजगढ़ ज़िला क्रिकेट संघ के सचिव श्री नृपेंद्र सिंह सोलंकी एवं वरिष्ठ क्रिकेटर श्री राकेश सिंह बिष्ट “बब्लू” और विनय शुक्ला ने प्रदान किया ।
आज के मैच :-
(1) भोपाल लेपर्ड्स विरुद्ध जिला क्रिकेट संघ सीहोर प्रातः 9 बजे (ओल्ड कैंपियन मैदान )
(2) सैंट माइकल विरुद्ध रेलवे गर्वित प्रातः 9 बजे (ओ एफ़ सी )
(3) कनारा क्लब विदिशा विरुद्ध एएस अकादमी प्रातः 9 बजे (बाबेअली मैदान )


