एनएसटी न्यूज, भोपाल। कैंपियन स्कूल भोपाल के सात स्केटर्स ने इंदौर में आयोजित 30वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने कुल 13 पदक जीते, जिनमें 8 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य शामिल है। यह प्रतियोगिता एमरॉल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के रिंक पर मध्यप्रदेश रोलर स्केटिंग संगठन द्वारा आयोजित की गई थी और छह दिनों तक चली। कैम्पियन की प्रशिक्षिका ऋषिका शिंदे ने 3 स्वर्ण, काव्या शर्मा ने 3 स्वर्ण, संभव मिश्रा ने 1 स्वर्ण और 1 रजत, अंविता सिंह ने 1 स्वर्ण और 1 रजत, दिव्यांश लांडगे ने 1 रजत, यशनिल चौधरी ने 1 रजत और ज़ोएल साजी जॉर्ज ने 1 कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों ने 200 मीटर, 300 मीटर, 500 मीटर और 1000 मीटर रिंक, लैप और रोड इवेंट्स में जीत दर्ज की। सभी खिलाड़ियों ने स्कूल के कोच संजय मिश्रा और मीनाक्षी राजपूत से नियमित प्रशिक्षण लिया था। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 650 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य फादर डॉ. अथनस लकड़ा एस.जे., उप प्राचार्य मनोज मिन्ज एस.जे. और शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी जोसी कोशी ने सभी खिलाड़ियों और दोनों कोचों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।


